सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates on indefinite strike against e-registration

Agra News: ई-पंजीकरण के विरोध में अधिवक्ता बेमियादी हड़ताल पर

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Advocates on indefinite strike against e-registration
विज्ञापन
फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली 2024 ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में वकीलों और दस्तावेज लेखकों ने मोर्चा खोल दिया है। इसके विरोध में मंगलवार को दीवानी बार एसोसिएशन व बार एसोसिएशन फतेहाबाद और दस्तावेज बार एसोसिएशन फतेहाबाद की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है।


बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने ई-पंजीकरण व्यवस्था पर कड़ा रोष जताया। उनका कहना है कि सरकार की ओर से लागू की जा रही यह नई व्यवस्था न केवल आम जनमानस के लिए परेशानी का सबब बनेगी, बल्कि अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प वेंडरों के भविष्य पर पर भी गहरा संकट खड़ा कर देगी। इससे हजारों परिवारों के सामने रोटी-रोजी का संकट पैदा हो जाएगा। अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से बताया जब तक सरकार इस जनविरोधी आदेश को वापस नहीं लेती, तब तक सभी अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक अनिश्चितकाल के लिए न्यायिक व रजिस्ट्री कार्य से पूरी तरह विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed