फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Faces Criticism as RBS College Station Construction Narrows Road

गजब की लापरवाही: सड़क घेरकर बना दिया मेट्रो का प्लेटफार्म, पानी की लाइन भी दबी; ट्रैफिक व्यवस्था हुई फेल

Mon, 20 Jul 2026 09:04 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 20 Jul 2026 09:04 AM IST
सार

आगरा में आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन के निर्माण के दौरान सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और पार्षदों का आरोप है कि इससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है और भविष्य में जलापूर्ति संकट भी पैदा हो सकता है।

विज्ञापन
Agra Metro Faces Criticism as RBS College Station Construction Narrows Road
आरबीएस स्टेशन। अमर उजाला

विस्तार

आगरा मेट्रो रेल परियोजना के काम में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) की बड़ी लापरवाही और मनमानी सामने आई है। आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन के निर्माण के दौरान यूपीएमआरसी ने मुख्य सड़क के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है। बाग फरजाना रोड पर आधी सड़क पर प्लेटफॉर्म का निर्माण कर दिया है, जिससे सड़क सकरी हो गई है और कॉलेज की ओर जाने का रास्ता बंद हो गया है। बाग फरजाना से जिला जेल जाने वाली सड़क का ट्रैफिक दूसरी लेन से निकल रहा है, जो जेल से आने वाले ट्रैफिक को रोक रहा है।
विज्ञापन


व्यस्तम चौराहे और सड़क के किनारे पर प्लेटफॉर्म की टाइल्स और फुटपाथ की बाउंड्री (कर्व स्टोन) इस तरह लगाई जा रही है कि सड़क का आधा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया है। क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने मेट्रो स्टेशन के निरीक्षण में इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी और नगर आयुक्त से भी सड़क और फुटपाथ घेरने की शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि आरबीएस कॉलेज रोड पर रोजाना हजारों की संख्या में छात्रों, कामकाजी लोगों और वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। सुबह से शाम तक इस वजह से यहां जाम लग रहा है।
विज्ञापन


पाइप लाइन में लीकेज पर मचेगा हाहाकार
इस निर्माण की सबसे गंभीर बात यह है कि जिस जगह सड़क को दबाकर प्लेटफॉर्म खड़ा किया जा रहा है, ठीक उसी के नीचे से क्षेत्र की मुख्य पानी की पाइपलाइन गुजर रही है। बाग फरजाना निवासी सतीश जैन ने कहा कि भविष्य में यदि इस पाइपलाइन में कोई लीकेज या टूट-फूट होती है, तो उसे ठीक करने के लिए पूरे पक्के प्लेटफॉर्म को तोड़ना पड़ेगा। इससे कई दिन जलापूर्ति ठप हो सकती है और सरकारी धन की भी बर्बादी होगी। पार्षद ने नगर निगम से हटवाने की मांग की पार्षद संजय राय ने नगर आयुक्त को दिए पत्र में कहा है कि फुटपाथ खत्म करने के साथ एक लेन की 12 से 15 फीट सड़क पर कब्जा कर लिया है। इससे आरबीएस कॉलेज की ओर मुड़ने वाले वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क की माप पर कोई असर नहीं है
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन के सामने रोड जिस माप में पीछे से आ रही है, उसी माप में रखा गया है। स्टेशन के बाहर फुटपाथ/सर्कुलेशन एरिया को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है। इससे सड़क के माप पर कोई असर नहीं पड़ा है। स्टेशन पर अधिक भीड़ होने पर सड़क पर जाम नहीं लगेगा। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा के लिए लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed