{"_id":"6a832ea8b0d5c4a81100df58","slug":"miscreants-who-arrived-in-agra-to-steal-buffaloes-fled-leaving-their-car-behind-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: भैंस चोरी करने पहुंचे बदमाश, कार छोड़कर भागे; बदमाशों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: भैंस चोरी करने पहुंचे बदमाश, कार छोड़कर भागे; बदमाशों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
Mon, 17 Aug 2026 09:24 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:24 PM IST
सार
आगरा में पशु चोरों ने भैंस को कार में लाद लिया। इसके बाद भागने की फिराक में थे तभी ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बदमाश कार छोड़कर भाग गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मलपुरा के बाईंखेड़ा गांव में रविवार देर रात कार सवार पशु चोर भैंस चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों की सजगता के चलते बदमाश वारदात को अंजाम नहीं दे सके। ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो बदमाश कार और सामान छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार से दो मोबाइल फोन, चाकू, रस्सा और शराब की बोतल बरामद की है। ग्रामीणों ने थाने में तहरीर दी है।
ग्रामीण रामवीर यादव ने बताया कि रात पिता महेंद्र की आंखें खुली तो करीब 2:45 बजे पशुओं के तेज रंभाने की आवाज सुनकर वह जाग गए। इसी बीच इस बात की जानकारी उन्होंने अपने बेटे शैलेंद्र को दी। उसने बाहर निकलकर देखा तो कुछ युवक छोटी भैंस को कार में लादकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। शैलेंद्र लाठी लेकर शोर मचाते हुए कार के पीछे दौड़ पड़े।
करीब 50 मीटर दूर पहुंचकर उन्होंने कार के पीछे लाठी मारी, जिससे कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। शोर सुनकर आसपास के घरों में सो रहे ग्रामीण भी जाग गए और मौके पर पहुंचकर कार को घेर लिया। खुद को घिरता देख चारों बदमाश कार छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसी भैंस को बाहर निकाला। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।