सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Track to Divert at Kamla Nagar, New Cut to Ease Traffic

Agra Metro: कमला नगर से मुड़ेगा मेट्रो ट्रैक, नए कट से गुजरेंगे वाहन; जाम से इस तरह मिलेगी राहत

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में दूसरे मेट्रो कॉरिडोर के तहत कमला नगर से ट्रैक को मोड़कर लंगड़े की चौकी की ओर ले जाया जा रहा है, जहां नया कट बनाया गया है।
 

Agra Metro Track to Divert at Kamla Nagar, New Cut to Ease Traffic
मेट्रो के दूसरे काॅरिडोर में लंगड़े की चौकी पर बनाया गया नया कट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। कमला नगर से लंगड़े की चौकी की ओर ट्रैक को मोड़ा जाएगा। इसके लिए लंगड़े की चौकी पर नया कट बनाया गया है। यहीं से वाहन भी गुजारे जाएंगे। इससे जाम से राहत मिलेगी और स्टेशन बनाने के कार्य में भी तेजी आएगी।
Trending Videos


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक ट्रैक बन रहा है। भगवान टॉकीज से बाईं ओर से ट्रैक बन रहा है। कमला नगर से ट्रैक दाईं ओर गुजारते हुए लंगड़े की चौकी की तरफ गुजारा जाएगा। इसके लिए लंगड़े की चौकी पर नया कट बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से भी वाहन गुजारे जा रहे हैं। इसके आगे को कट को स्टेशन बनाने के लिए जरूरत पर बंद भी कर सकते हैं। नया कट बनने से लोगों को परेशानी नहीं होगी और जाम से भी बचाव होगा। दूसरा कॉरिडोर दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। सितंबर तक आगरा कैंट से आगरा कॉलेज और आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक दिसंबर तक यह ट्रैक पूरा हो जाएगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो से सफर कर सकेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed