सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA NEWS police tree cut

Agra News: पीपल का पेड़ काटने में फंसी थाना न्यू आगरा पुलिस, डीसीपी ने लिए बयान

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
AGRA NEWS police tree cut
विज्ञापन
आगरा। थाने के जीर्णोद्धार के लिए पीपल का विशालकाय पेड़ काटने के मामले में न्यू आगरा पुलिस फंस गई है। पूरे प्रकरण की जांच डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल को दी गई है। उन्होंने एसओ सहित 5 के बयान दर्ज किए हैं। वहीं पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी तक पहुंच गया है। मामले को रफा-दफा करने की कवायद की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले में लोग कमेंट कर रहे हैं।
Trending Videos

थाना न्यू आगरा भगवान टाकीज चाैराहे पर हैं। थाना परिसर में गेट के बराबर में हनुमान मंदिर है। इसी बीच में एक पेड़ लगा हुआ था। 27 मार्च को पेड़ पर आरी चलाई गई। रात में ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरकर लकड़ी ले जाई गई। इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। पुलिस अधिकारियों ने सफाई दी थी कि पेड़ की टहनियां आंधी में गिर गई थीं। इस पर उसे छांटा गया था। काटा नहीं गया। इसकी थाने में लिखापढ़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला वन विभाग के पास पहुंचा था। विभागीय जांच में दो मजदूरों को आरोपी बनाया गया है। मगर मजदूरों ने कहा कि उन्हें बुलाया गया था। पेड़ नहीं काटने की कोई जानकारी उन्हें नहीं थी। जानकारी होती तो पेड़ कभी नहीं काटते। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने मामले में जांच के आदेश दिए। एसओ को बुलाकर भी फटकार लगाई है।
मंगलवार को डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल थाने पहुंचे। पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। एसओ न्यू आगरा योगेश कुमार, एक दरोगा, मुंशी सहित पांच के बयान दर्ज किए। सूत्रों के मुताबिक, एसओ ने खुद को बचाने के लिए तत्कालीन चाैकी प्रभारी डिवीजन सोनू कुमार का नाम ले लिया। अपनी रिपेार्ट में कहा कि थाना न्यू आगरा दयालबाग रोड पर था। वर्ष 2013 में भगवान टाकीज चाैराहे पर स्थित डिवीजन चाैकी में शिफ्ट कर दिया गया। वर्तमान में थाना वहीं पर चल रहा है। इसलिए डिवीजन चाैकी प्रभारी जिम्मेदार माने जाएंगे जबकि वायरल वीडियो में एसओ साफ नजर आए थे।


पेड़ काटने के मामले में एक्स पर किए पोस्ट
मामले में एक्स पर कई पोस्ट किए गए हैं। पेड़ काटने पर एसओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमेंट आ रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि तत्कालीन डिवीजन चाैकी प्रभारी सोनू कुमार 27-28 मार्च को ताजगंज क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। हालांकि उन्होंने पेड़ काटने के मामले की जानकारी अधिकारियों को नहीं दी।


वर्जन
मामले में जांच की जा रही है। एसओ सहित अन्य के पुलिसकर्मियों और मजदूरों के बयान दर्ज किए हैं। इसकी रिपोर्ट जल्द उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। - अभिषेक अग्रवाल, डीसीपी पूर्वी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed