सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women to Take Charge of UP Police Control Rooms 250 Deployed

UP Police: कंट्रोल रूम की कमान संभालेंगी नारी शक्ति, पासिंग आउट परेड के बाद 250 सहायक परिचालक को मिली तैनाती

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 29 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में आयोजित दीक्षांत परेड में सहायक परिचालकों को पद और प्रतिष्ठा की शपथ दिलाई गई। उन्होंने परेड में अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया। अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह ने परेड की सालमी ली। 

Women to Take Charge of UP Police Control Rooms 250 Deployed
यूपी पुलिस की दीक्षांत परेड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

निष्पक्षता, संवेदनशीलता और सजगता के साथ कार्य का निर्वहन करें। विभिन्न पर्व और आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस संचार व्यवस्था की अहम भूमिका होती है। आधुनिक पुलिसिंग में तकनीक में दक्ष होना आवश्यक है। पुलिस रेडियो विभाग में भर्ती होकर अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, देशभक्ति के साथ कार्य करें। यह बात बुधवार को अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने कहीं। वह होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र बुढ़ाना में आयोजित पुलिस की रेडियो शाखा की 250 महिला सहायक परिचालकों के दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित कर रहे थे।
Trending Videos


इनका 1 नवंबर 2025 को प्रशिक्षण शुरू हुआ था। इसमें 10 इनडोर और 2 आउटडोर विषय थे। दीक्षांत परेड में सहायक परिचालकों को पद और प्रतिष्ठा की शपथ दिलाई गई। उन्होंने परेड में अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया। अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह ने परेड की सालमी ली। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ परेड का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 टोलियां, हर किसी की 1 कमांडर
परेड समारोह को 9 टोलियों में बांटा गया। टोली की कमांडर 1-1 प्रशिक्षु सहायक परिचालक को बनाया गया। इनमें कोमल गाैतम, खुशबू, चाैधरी निशा सिंह वीरवाल, निशा कुशवाहा, रूमा, स्वाती माैर्या, कीर्ति मिश्रा, आकांक्षा भारती और प्रीति रहीं।

 

परेड कमांडर में तन्नू रहीं प्रथम
प्रशिक्षण में सर्वाधिक अंक पाने वाली प्रशिक्षु महिला सहायक परिचालकों को सम्मानित भी किया गया। आउटडोर विषय में सर्वाधिक 200 में से 191 अंक आंचल तोमर और अर्चना गाैड़ ने प्राप्त किए। इनडोर विषय में सर्वाधिक 1050 में से 976 अंक साैम्या ने प्राप्त किए। मोर्स कोड में 200 में से 191 अंक कंचने प्राप्त किए। परेड कमांडर के रूप में तन्नू प्रथम रहीं।

माता-पिता का पूरा किया सपना, अब करेंगे देश सेवा
बीएससी किया है। 6 महीने का प्रशिक्षण पूरा किया। इटावा में पोस्टिंग मिली है। माता-पिता का सपना था कि पुलिस में जाएं। अब देश सेवा में अहम भूमिका निभाऊंगी। - प्राची त्रिपाठी, फतेहपुर

एमए किया है। सूचना विज्ञान के क्षेत्र में दिलचस्पी थी। इसलिए तैयारी में लगी थी। पहली बार में ही चयन हो गया। अब सिविल सर्विसेज की भी तैयारी करेंगी। - तान्या मिश्रा, अयोध्या

मिर्जापुर में तैनाती है। वह बीएससी पास हैं। बताया कि पुलिस में जाने के लिए पढ़ाई के दाैरान ही सोच लिया था। परिजन ने साथ दिया और सफलता मिल गई। - प्रियंका, लखनऊ

बीएससी पास हूं। पिता जय प्रकाश मजदूरी करते हैं। पिता ने किसी तरह तैयारी कराई। पहली पोस्टिंग वाराणसी में है। रेडियो विभाग में नाैकरी संवेदनशील है। - आकांक्षा पांडेय, बस्ती

पिता किसान हैं। लोगों में पुलिस का भय रहता है, इसे खत्म करना है। पहली बार में ही सफलता मिल गई। मां का सपना पूरा हो गया। अब मऊ में तैनात रहेंगी। - स्वाती मौर्या, प्रतापगढ़

प्रशिक्षण का खट्टा मीठा अनुभव रहा। अनुशासन अच्छा रहा। पोस्टिंग सिद्धार्थ नगर में मिली है। काफी कुछ सीखने को मिला। अब बेहतर कार्य करके साबित करेंगे। - रेनू सिंह, प्रयागराज

महिलाओं के लिए पुलिस विभाग सुरक्षित है। मां के कहने पर ही तैयारी की थी। इससे सफलता मिल गई। अब अमरोहा में पोस्टिंग मिली है। - वैशाली गुप्ता, लखनऊ



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed