फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Rain Damages Over 2,000 Streetlights, Leaving Roads and Lanes in Darkness

Agra: आगरा में बारिश ने बिगाड़ी स्ट्रीट लाइटों की हालत, 2 हजार से ज्यादा लाइटें बंद; गलियों में छाया अंधेरा

Tue, 18 Aug 2026 09:30 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 18 Aug 2026 09:30 AM IST
सार

आगरा में बारिश के बाद दो हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं, जिससे जयपुर हाउस समेत शहर के कई इलाकों की गलियों और सड़कों पर अंधेरा छा गया है। केबल, ड्राइवर और स्विच में खराबी के कारण लोग परेशान हैं और पार्षदों व स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द लाइटें ठीक कराने की मांग की है।
 

विज्ञापन
Agra: Rain Damages Over 2,000 Streetlights, Leaving Roads and Lanes in Darkness
बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें। - फोटो : 1

विस्तार

 बारिश के कारण स्ट्रीट लाइटें फिर से बंद हो गईं। केबल के साथ ड्राइवर और स्विच ज्यादा खराब हो रहे हैं। शहर की सड़कों पर करीब दो हजार से ज्यादा लाइटें खराब हैं, जिससे अंधेरा छाया है। पार्षदों के साथ क्षेत्रीय लोगों ने स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर निगम ने सावन के दूसरे सोमवार को परिक्रमा से पहले स्ट्रीट लाइटें और स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लाइटें ठीक कराई थीं। बीते सप्ताह हुई बारिश के बाद जयपुर हाउस, दयालबाग, ट्रांसयमुना, नगला बूढ़ी, केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, खंदारी, लॉयर्स कॉलोनी, महर्षि पुरम, गैलाना, ट्रांसपोर्ट नगर, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, मोती कटरा क्षेत्रों में अधिकांश लाइटें बंद पड़ी हैं। पेड़ों की छंटाई न होने के कारण बारिश होने पर केबल और स्विच संबंधी शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन


जयपुर हाउस के प्रताप नगर निवासी राकेश गुलाटी ने बताया कि डबल स्टोरी कॉलोनी क्षेत्र में 10-12 स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता विद्युत अजय कुमार राम ने बताया कि बारिश के कारण शिकायतें आई हैं। मंगलवार को कई टीमें लगाकर लाइटें ठीक कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed