फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra’s Barrage and Yamuna Riverfront Projects Stalled for Nine Years Over NOC Delays

UP: एनओसी के फेर में फंसा बैराज और यमुना रिवरफ्रंट, बजट भी हुआ आवंटित; सीएम योगी से ये है आगरा की मांग

Sat, 25 Jul 2026 09:54 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 09:54 AM IST
सार

नगला पैमा बैराज और ताज से रामबाग तक प्रस्तावित यमुना रिवरफ्रंट परियोजनाएं नौ साल बाद भी एनओसी के कारण शुरू नहीं हो सकी हैं। पर्यटन उद्यमियों ने मुख्यमंत्री से लंबित परियोजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग की है।
 

विज्ञापन
Agra’s Barrage and Yamuna Riverfront Projects Stalled for Nine Years Over NOC Delays
सीएम योगी - फोटो : @myogioffice (सोशल मीडिया)

विस्तार

 सीएम साहब, ताजमहल के डेढ़ किमी. आगे नौ साल पहले आपने ही नगला पैमा में रबर डैम का शिलान्यास किया था, लेकिन एनओसी न मिल पाने के कारण पहले रबर डैम का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। वहीं अब बैराज भी एनओसी के चक्रव्यूह में उलझा हुआ है। ताज से रामबाग के बीच यमुना नदी पर रिवरफ्रंट बनाने और स्टेडियम की योजनाएं फाइलों में ही अटकी हैं।
विज्ञापन


शहर के पर्यटन उद्यमियों और पर्यावरणप्रेमियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा आगमन से पहले नगला पैमा में यमुना नदी पर बैराज बनाने का काम जल्द शुरू कराने और ताज से रामबाग के बीच यमुना रिवरफ्रंट बनाने की मांग उठाई है। टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के अध्यक्ष रहे राजीव सक्सेना ने कहा कि नौ साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही शिलान्यास किया था और 250 करोड़ रुपये का बजट अब तक आवंटित किया जा चुका है, लेकिन एक ईंट भी नहीं लग पाई। मुख्यमंत्री बैराज का काम जल्द शुरू कराएं।
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान के मुताबिक केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा सरकार है, लेकिन 9 साल में एनओसी नहीं मिल पाई। केंद्रीय जल आयोग ने 9 साल बाद रबर डैम की जगह बैराज बनाने का सुझाव दिया। अब फिर से बैराज के लिए एनओसी लेनी होगी, जिसमें फिर से समय लगेगा। यह आगरा से छलावा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाइड एसोसिएशन अध्यक्ष शमशुद्दीन के मुताबिक यमुना नदी पर रिवरफ्रंट बनाने के लिए नौ साल पहले ताजमहल पर किए गए दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए थे। तब पर्यटन विभाग ने यमुना नदी के दोनों किनारों पर रिवरफ्रंट बनाने की योजना बना ली, लेकिन इसकी डीपीआर फाइलों से बाहर निकल ही नहीं पाई। ताजगंज प्रोजेक्ट बनाने वाले आर्किटेक्ट आशीष श्रीवास्तव से रिवरफ्रंट गार्डन का सर्वे कराकर योजना बनवाई गई थी, लेकिन नौ साल से प्रस्ताव और योजना का पता नहीं। यही हाल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का है, जिसे बीसीसीआई की सहमति के बाद भी आगरा में बनाया नहीं गया। बीसीसीआई ने आगरा में जमीन देने के लिए कहा था, जबकि निर्माण का खर्च बोर्ड उठाने वाला था।



10 साल बाद भी शिवाजी म्यूजियम अधूरा
वर्ष 2016 में ताजमहल पूर्वी गेट रोड पर सपा सरकार ने मुगल म्यूजियम का निर्माण शुरू कराया था, लेकिन सरकार बदलते ही इसका नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी म्यूजियम कर दिया गया। यह 10 साल में भी पूरा नहीं हो पाया। इसका काम अगले साल तक पूरा होने के आसार हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed