सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra’s Birharu Ranked India Third Best Panchayat President Murmu to Honour Village

UP: यूपी का गौरव बना आगरा का गांव बिरहरू; देश की तीसरी सर्वश्रेष्ठ पंचायत, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 14 May 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के सैंया ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिरहरू को देश की तीसरी सर्वश्रेष्ठ पंचायत चुना गया है। 3 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्राम प्रधान को एक करोड़ रुपये और राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी।

Agra’s Birharu Ranked India Third Best Panchayat President Murmu to Honour Village
ग्राम प्रधान भूरी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सतत विकास लक्ष्यों के जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आगरा की ग्राम पंचायत बिरहरू ने राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने वर्ष 2023-24 के उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए विरहरू को देश की तीसरी सर्वश्रेष्ठ पंचायत चुना है। 3 जून को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्राम प्रधान को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करेंगी।
Trending Videos

 

केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के निर्देशन में पूरे देश से आठ ग्राम पंचायतों का चयन उनके उत्कृष्ट कार्यों की समीक्षा के आधार पर किया गया है। उत्तर प्रदेश से आगरा जिले के विकासखंड सैंया की ग्राम पंचायत विरहरू इस सूची में स्थान बनाने वाली एकमात्र पंचायत है। बिरहरू को यह सम्मान दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार और नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार की श्रेणियों के तहत दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान भूरी सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे मानकों पर हुए कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। प्रधान के मुताबिक गांव में 300 स्ट्रीट लाइटें लगीं हैं। इसके अलावा 15 लाख रुपये की लागत से अमृत सरोवर बनाया गया है। लाइब्रेरी, ग्राम सचिवालय, सामुदायिक शौचालय, कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाए गए हैं। 15 आरसीसी मार्ग बनाए गए हैं। पेयजल के लिए दो सबमर्सिबल पंप लगाए गए हैं। एक बड़ी टंकी और 50 टीटीएस भी है।
 

संयुक्त प्रयासों से मिली सफलता
 मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि यह सफलता संयुक्त प्रयासों से मिली है। पूरी टीम ने अच्छा कार्य किया है। एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाने में ग्रामीणों का भी योगदान सराहनीय है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed