{"_id":"69e9a041b16e4983e80fdf2a","slug":"agra-theft-case-34-thousand-stolen-from-woman-in-subhash-market-fir-filed-after-delay-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: पर्स से चोरी हो गए 34 हजार रुपये, पीड़ित परिवार ने संदिग्ध महिला को दबोचा; लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पर्स से चोरी हो गए 34 हजार रुपये, पीड़ित परिवार ने संदिग्ध महिला को दबोचा; लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 23 Apr 2026 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के सुभाष बाजार में खरीदारी के दौरान एक महिला के पर्स से 34,700 रुपये चोरी हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
सुभाष बाजार पुलिस चौकी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के सुभाष बाजार में खरीदारी करने आई महिला के पर्स से 34,700 रुपये चोरी हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने एक संदिग्ध महिला को पकड़ा लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पुलिस देर तक सीमा विवाद में ही उलझी रही। अब घटना के तीन दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos
घटना 17 अप्रैल की है। खेड़ा राठौर के गांव खेतली निवासी महेंद्र चंद अपनी भाभी मीना देवी के साथ सुभाष बाजार में धेवती की शादी का सामान खरीदने आए थे। दोपहर करीब दो बजे कपड़े खरीदते समय एक महिला ने भाभी के पर्स से 34,700 रुपये निकाल लिए। शक होने पर भाभी ने महिला को पीछा कर बिजलीघर चौकी के पास पकड़ा। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही और संदिग्ध महिला को बिजलीघर चौकी से चिम्मन पूड़ी चौराहा स्थित मंटोला थाना क्षेत्र की चौकी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां उपनिरीक्षक ललित कुमार ने आरोपी महिला से पूछताछ की। महेंद्र चंद के अनुसार, पुलिस ने उनसे अगले दिन आने और शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा, उन्हें घर भेज दिया गया। अगले दिन भी संतोषजनक जवाब न मिलने पर थाना प्रभारी से शिकायत की, जिसके बाद अब तीन दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उधर, डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिस महिला पर शक जताया गया था, तलाशी में उसके पास रुपये बरामद नहीं हुए। सीसीटीवी फुटेज में भी महिला पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। इससे उसे जाने दिया गया। पुलिस अब पर्स चोरी करने वाली असली महिला की तलाश कर रही है।

कमेंट
कमेंट X