{"_id":"6a0558907e89ecc5ee09a3d7","slug":"agra-to-get-new-200-bed-women-s-hospital-under-86-crore-project-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में बनेगा 200 बेड का नया महिला अस्पताल ,86 करोड़ रुपये हुए मंजूर, अगले माह से निर्माण होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में बनेगा 200 बेड का नया महिला अस्पताल ,86 करोड़ रुपये हुए मंजूर, अगले माह से निर्माण होगा शुरू
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 14 May 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में 86 करोड़ रुपये की लागत से 200 बेड का अत्याधुनिक महिला जिला अस्पताल बनाया जाएगा। नए अस्पताल में एडवांस प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, NICU और कंगारू थेरेपी यूनिट जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।
सीएमओ आगरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड प्लान के तहत लेडी लॉयल (जिला महिला अस्पताल) को शिफ्ट किया जाएगा। मदिया कटरा रोड स्थित सीएमओ कार्यालय के पास पांच एकड़ में महिला जिला अस्पताल बनेगा। इसमें 200 बेड और अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं होंगी। इसका टेंडर हो गया है।
Trending Videos
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नए महिला जिला अस्पताल का प्रस्ताव शासन से मंजूर हो गया है। इसका बजट करीब 86 करोड़ रुपये है। नए महिला जिला अस्पताल की डिजाइन और डीपीआर भी बन गई है। पहली किस्त के तौर पर 37 करोड़ रुपये आ गए हैं। धनराशि को कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को स्थानांतरित भी कर दिया है। इसमें एडवांस प्रसव कक्ष, एक ऑपरेशन कक्ष, पांच वार्ड बनाए जाएंगे। नवजात सघन चिकित्सा कक्ष और कंगारू थेरेपी यूनिट भी बनाई जाएगी। अगले महीने से निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएन को मिलेगा लेडी लॉयल का भवन
लेडी लॉयल अभी 10 मंजिला भवन में संचालित हो रहा है। यह भवन खाली होने के बाद इसको एसएन मेडिकल कॉलेज को हैंडओवर किया जाएगा। इंटीग्रेटेड प्लान के तहत ही लेडी लॉयल की जमीन एसएन को दी गई है। इसमें 100 मैटरनिटी विंग की ही नई बिल्डिंग है, बाकी जर्जर भवन ध्वस्त कर दिए हैं।
लेडी लॉयल अभी 10 मंजिला भवन में संचालित हो रहा है। यह भवन खाली होने के बाद इसको एसएन मेडिकल कॉलेज को हैंडओवर किया जाएगा। इंटीग्रेटेड प्लान के तहत ही लेडी लॉयल की जमीन एसएन को दी गई है। इसमें 100 मैटरनिटी विंग की ही नई बिल्डिंग है, बाकी जर्जर भवन ध्वस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन