फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Launches 8 Online Degree Courses, Students Can Study BBA, BCA, MBA and MCA From Home,

घर बैठे करें पढ़ाई: आगरा विवि ने शुरू किए 8 डिजिटल डिग्री प्रोग्राम, बीबीए, बीसीए, एमबीए और एमसीए भी कर सकेंगे

Fri, 11 Sep 2026 10:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 10:39 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीबीए, बीसीए, बीकॉम, एमबीए, एमसीए समेत आठ ऑनलाइन डिग्री पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इससे दूरदराज के छात्रों और कामकाजी पेशेवरों को परिसर आए बिना उच्च शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
Agra University Launches 8 Online Degree Courses, Students Can Study BBA, BCA, MBA and MCA From Home,
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए आठ ऑनलाइन डिग्री पाठ्यक्रमों की शुरुआत की है। बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद परिसर स्थित दाऊ शिक्षण संस्थान परिसर में कोर्सों का पोस्टर विमोचन किया गया। विश्वविद्यालय के इस कदम से कामकाजी पेशेवरों और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को बिना परिसर आए डिग्री हासिल करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) के तहत स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर आठ नए ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनमें स्नातक स्तर पर बीबीए, बीसीए, बीकॉम के साथ स्नातकोत्तर स्तर पर एमबीए, एमसीए, एमकॉम, एमए. (समाजशास्त्र) और एमबीए (ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट) शामिल हैं। इन कोर्सों का सबसे ज्यादा फायदा उन युवाओं और पेशेवरों को मिलेगा जो विभिन्न कारणों से नियमित कक्षाएं नहीं ले पाते।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर वर्ग तक पहुंचाना है। सीडीओई के निदेशक प्रो. शरद उपाध्याय ने बताया कि परियोजना में टीमलीज एडटेक विश्वविद्यालय, तकनीकी भागीदार के रूप में सहयोग कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed