फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gas Bill Scam Alert: Beware of Fake Links and Calls Before Making Payment

गैस बिल का मैसेज आए, तो हो जाएं सावधान: भुगतान से पहले जरूर जांचें लिंक, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता

Fri, 11 Sep 2026 10:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 10:37 AM IST
सार

पीएनजी उपभोक्ताओं को गैस बिल, केवाईसी और कनेक्शन बंद करने के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से सावधान रहने की सलाह दी गई है। ग्रीन गैस ने अनजान लिंक, कॉल और एपीके फाइल से बचने के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंक विवरण साझा न करने की अपील की है।

विज्ञापन
Gas Bill Scam Alert: Beware of Fake Links and Calls Before Making Payment
साइबर ठग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपभोक्ता सतर्क रहें। गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगी हो रही है। साइबर ठग गैस कनेक्शन बंद करने, बकाया भुगतान अपडेट करने, रिफंड या अन्य सेवाओं के नाम पर कॉल, व्हाट्सएप संदेश और लिंक के माध्यम से धोखाधड़ी की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में ग्रीन गैस लिमिटेड के 70 हजार से अधिक पीएनजी घरेलू उपभोक्ता हैं। विपणन प्रबंधक किशन सिंह ने बताया कि कंपनी की तरफ से उपभोक्ताओं को सुरक्षित रखने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
- किसी भी अनजान कॉल, लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक न करें।

- अपना ओटीपी, पिन, पासवर्ड, बैंक विवरण या यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें।
- बिल भुगतान या केवाईसी के लिए प्राप्त हुए संदिग्ध लिंक का उपयोग न करें।

- किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई मोबाइल एप डाउनलोड न करें और न ही स्क्रीन शेयर करें।
- ऑनलाइन भुगतान करने से पहले प्राप्तकर्ता की सही जानकारी और संदेश की प्रामाणिकता जांच लें।

1930 पर करें शिकायत
किसी भी प्रकार का संदेह होने पर उपभोक्ता तुरंत पुलिस क्राइम ब्रांच के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सहायता के लिए ग्रीन गैस लिमिटेड के नंबर 6390905004 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed