सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's winning players felicitated at the UP State Masters Badminton tournament.

Agra News: यूपी स्टेट मास्टर्स बैटमिंटन में आगरा के विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Agra's winning players felicitated at the UP State Masters Badminton tournament.
यूपी स्टेट मास्टर्स बैटमिंटन चैंपियनशिप
विज्ञापन
आगरा। हींग की मंडी माधव कॉम्पलेक्स स्थित आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के सभागार में यूपी स्टेट मास्टर्स बैटमिंटन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले फेडरेशन के पदाधिकारी अजय महाजन एवं विनोद सीतलानी का सम्मान समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा व अन्य पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

प्रयागराज में 13 से 15 जून तक आयोजित चैंपियनशिप में अजय महाजन ने अपने जोड़ीदार के साथ 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विनोद सीतलानी ने अपने साथी खिलाड़ी के साथ 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस मौके पर दिलप्रीत सिंह सचदेवा, अजय महाजन, संजय अरोड़ा, संजय मगन, प्रदीप मेहरा, चंद दीवान, हरीश भाई, विक्की, रमन, सुनील विज आदि मौजूद रहे। इस दौरान दिलप्रीत सिंह सचदेवा, अजय महाजन, संजय अरोड़ा, संजय मगन, प्रदीप मेहरा, चंद दीवान, हरीश भाई, विक्की, रमन, सुनील विज, भूप्पी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed