{"_id":"6617deb7f0386683410e273f","slug":"akash-anand-s-public-meeting-in-mathura-regarding-lok-sabha-elections-2024-2024-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: इस बार वोट के नाम पर दूसरी पार्टियों को कटोरा थमा देना...आकाश आनंद बोले- बहरूपियों से रहना है सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: इस बार वोट के नाम पर दूसरी पार्टियों को कटोरा थमा देना...आकाश आनंद बोले- बहरूपियों से रहना है सावधान
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Apr 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
सार
Lok Sabha Election 2024: मथुरा पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने प्रत्याशी सुरेश सिंह के पक्ष में जनसभा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर वार किया। सभा संबोधित करते हुए कहा कि बहरूपियों से सावधान रहना।
बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के भतीजे और पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा है कि भाजपा सरकार ने शिक्षा, रोजगार और मंहगाई के मुद्दे पर कुछ नहीं किया, केवल आपके हाथ में कटोरा थमाया है। इसलिए इस बार वोट के नाम पर जनता भी उनको कटोरा ही थमाए। आकाश आनंद ने कांग्रेस पर बहुजन समाज पर अत्याचार करने का आरोप लगाया तो सपा को टोपीबाज बताया।
Trending Videos
बृहस्पतिवार को यमुना पार क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी सुरेश सिंह के पक्ष में आयोजित आयोजित चुनावी सभा में बसपा के नेशनल कॉर्डीनेटर ने कहा कि बहुजन समाज को अपने ही बीच छुपे बहरुपियों से सावधान रहना होगा। ये आपके दुश्मन हैं, लेकिन आप पर सीधा वार नहीं करेंगे। ये बहुत समझदार हैं। कहा कि जो आपके बीच में रहते हुए बहनजी का विरोध करता है और दूसरी पार्टी के नेताओं की प्रशंसा करता है, ऐसे बहरुपियों को पहचानने की जरुरत है। ऐसे लोग कहेंगे कि बहनजी तो उम्र में बढ़ चुकी हैं, अपने लोगों से दूर हो गइ्र हैं। साथ ही विपक्षी नेताओं और पार्टियों को आपका शुभचिंतक बताएंगे। आकाश आनंद ने कहा कि जो बहनजी के खिलाफ बोलता है, वही इस मूवमेंट का सबसे बड़ा विरोधी है। जो बहनजी के खिलाफ है, वे कांशीराम और डा अंबेडकर, बसपा और संविधान के खिलाफ है। ये बहरुपिए कभी कार्यकर्ता बन जाएंगे, कभी अधिकारी तो कभी प्रत्याशी बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि आप अपना वोट हाथी वाले बटन को दबाकर बसपा को डालिए। बहनजी तक आपकी पूरी बात पहुंचाई जाएगी। आपको अपनी बहनजी की बात सुननी है। उन्होंने कहा कि अब तक बसपा पूरे तन, मन, धन से चुनाव लड़ती आयी है और आगे भी इसी तरह लड़ती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विपक्षी पाटियां आपका वोट छीनने के लिए मीठे मीठे वायदे करेंगे। लेकिन आपको उनसे सवाल करने हैं कि आपने बहुजन समाज के लिए क्या किया। आपको उनके वादे नहीं सुनने, बल्कि उनसे सवाल करने हैं। पिछले दस साल में नौकरी तो मिली नहीं, हाथ में कटोरा थमा दिया। पिछले दस साल में शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए क्या किया। हमें धर्म से कोई मतलब नहीं, अगर हमारे पेट भूखे हैं। हमारा पहला धर्म हमारा रोजगार, शिक्षा है। उन्होंने कहा कि आए दिन पेपर लीक हो जाते हैं। इससे युवाओं को निराशा होती है। सरकार को नौकरियां कैंसिल करने का बहाना मिल जाता है। आजकल के बच्चे गुणा भाग नहीं कर पाते। डिजीटल इंडिया की बात सरकार कर रही है, लेकिन स्कूलों में कम्प्यूटर नहीं है। आज भाजपा सरकार में तीन में से एक ग्रेजुएट बेरोजगार है। तीन हजार से अधिक युवा क्लास फोर में नौकरी के लिए एप्लाई कर रहे हैं।
आकाश आनंद ने कहा कि इस बार वोट मांगने पर इनको कटोरा देना। कह देना कि हमारा वोट हमारी बहनजी के साथ है। कहां है मेक इन इंडिया, डिजीटल इंडिया, इनसे पूछो दस साल में कितना रोजगार दिया। मंहगाई पर उन्होंने कहा कि पेट्राल पचास से सौ रुपया पार कर गया और सिलेंडर चार से एक हजार को पार कर दिया। कहा कि हमें सब्सिडी नहीं चाहिए, मंहगाई कम करके दिखाओ। इन्होंने आपको हर स्तर पर कमजोर करने का प्रयास किया है। आपको पढ़ने लिखने नहीं दिया, रोजगार नहीं दिया, मंहगाई कम नहीं की। पिछले दस सालों में केवल हाथ में कटोरा थमाने का काम किया। इसलिए जब ये वोट मांगने आएंगे, तो कटोरा फेंककर मारिए। बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह ने कहा कि वे सभी से वादा करते हैं कि कभी भी उनसे मिल सकते हैं। एक फोन पर भी वह लोगों की मदद के लिए पहुंच जाएंगे।
राम मंदिर के साथ बाबरी मस्जिद भी बने
उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनाया बहुत अच्छी बात है, जब बाबरी मस्जिद बनेगी तो हम आपके साथ खड़े होंगे और कहेंगे कि आपने हर धर्म समाज को साथ लिया है। पर आज आज हमार बहन बेटियों के लिए क्या किया है। सरकार गर्व से बुलडोजर की सरकार कहलाती है। ये कोई गर्व की बात नहीं है। बसपा सरकार ने गरीबों के सिर पर छत दी है।

इस बार सपा की टोपी उनके ही सिर पर रख देना
आकाश आनंद ने सपा को लेकर कहा कि वे बहुजन समाज पर अत्याचार करते हैं। ये लाल टोपी वाले फिर आपके बीच में आएंगे और आपको टोपी पहनाने का काम करेंगे। लेकिन आपको इनकी टोली इनके ही सिर पर रखकर वापस कर देना। इस बार इनकी साइकिल का टायर पंचर कर अलग कर देंगे।

हाथ दिखाकर कांग्रेस बेवकूफ बनाती रही है
उन्होंने कहा कि हाथ दिखा दिखाकर कांग्रेस पार्टी अब तक लोगों को बेवकूफ बनाती आयी है। पिछले साठ सालों में बहुजन समाज के लिए क्या किया। हमारे साथ अत्याचार किया है, दबाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि बहनजी जब प्रधानमंत्री बनेंगी तो आर्मी के लिए देश के लिए उसी लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन करेंगी।

भाजपा प्रत्याशी से मिलने के लिए गंगाजी नहाना होगा
पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि सुरेश चौधरी सबसे अच्छे कैंडीडेट हैं। सुरेश चौधरी से आप कभी भी कहीं भी मिल सकते हो। आज भाजपा की प्रत्याशी से मिलने पर के लिए पहले गंगाजी जाओ, गंगाजल डालकर आओ, तब मिलना पड़ेगा। जबकि सुरेश गिर्राज की भूमि के हैं। हे ब्रजवासियों सर्वधर्म समभाव, संप्रभुता, रचना, निर्माण, विकास और संविधान के लिए हमारी मदद करो।