पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav arrives in Agra on two-day visit

सपा मुखिया का आगरा दाैरा: चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा संदेश, कैडर में भरा जोश; समर्थकों के घर पहुंच जाना हाल

Sat, 13 Jun 2026 06:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 13 Jun 2026 06:16 PM IST
सार

सपा मुखिया ने चुनाव से ठीक पहले अपने कोर नेताओं और अलग-अलग समाज के चेहरों के घर सीधे जाकर संदेश दिया है कि पार्टी सुख-दुख में उनके साथ है। इससे स्थानीय कैडर में भारी उत्साह है और आंतरिक गुटबाजी खत्म कर एकजुटता का संदेश गया है। 
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav arrives in Agra on two-day visit
सपा मुखिया अखिलेश यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार दोपहर दो दिवसीय दौरे पर ताजनगरी पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सांसद रामजीलाल सुमन के संजय प्लेस स्थित आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत नाती दिव्यांशु सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना प्रकट की। इसके बाद उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर जाकर कैडर में जोश भरा और भावुक जुड़ाव का दांव चला। 
विज्ञापन


अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अखिलेश यादव का यह दौरा बेहद सोची-समझी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसके तहत आज व्यापारियों को पार्टी के पाले में लाने की रणनीति पर मंथन होगा। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के स्वागत में फतेहाबाद रोड से लेकर एमजी रोड तक को पोस्टरों से पाट दिया है। 
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, अखिलेश यादव के इस दौरे को दो अलग-अलग हिस्सों में देखा जा रहा है। जिसके सियासी गहरे मायने निकाले जा रहे हैं। शनिवार को अखिलेश का पूरा दिन आगरा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों के घर बातचीत में बीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामजीलाल सुमन के घर दुख बांटने के बाद वह डॉ. आलोक पारिख, विनय अग्रवाल, विकास महाजन, रिजवान रईसुद्दीन प्रिंस और दिव्य कृष्ण गुरु के आवास पहुंचे। चुनाव से ठीक पहले अपने कोर नेताओं और अलग-अलग समाज (वैश्य, मुस्लिम, ब्राह्मण) के चेहरों के घर सीधे जाकर अखिलेश ने यह संदेश दिया है कि पार्टी सुख-दुख में उनके साथ है। इससे स्थानीय कैडर में भारी उत्साह है और आंतरिक गुटबाजी खत्म कर एकजुटता का संदेश गया है। 


चुनावी एजेंडे में होंगे छोटे कारोबारी 
रविवार को आईटीसी मुगल में सुबह 11 बजे विजन इंडिया की बैठक होनी है। पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन और पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा पहले से ही छोटे कारोबारियों को सपा के पाले में लाने के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं। आगरा पारंपरिक रूप से भाजपा का मजबूत व्यापारिक गढ़ रहा है। अखिलेश यहां के छोटे और मझोले व्यापारियों की समस्याओं जीएसटी, मंदी, स्थानीय नीतियों पर चर्चा करेंगे। इन सुझावों को सीधे सपा के चुनावी एजेंडे में शामिल किया जाएगा। इसका सीधा मकसद भाजपा के इस पारंपरिक कोर वोट बैंक में सेंध लगाना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed