सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amid the scorching heat and the threat of storms, Bhakiyu launched a protest.

Agra News: भीषण गर्मी और आंधी के खतरे के बीच भाकियू का हल्ला बोल

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Amid the scorching heat and the threat of storms, Bhakiyu launched a protest.
विज्ञापन
बाह। भीषण गर्मी की शुरुआत और आंधी-तूफान के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने बिजली आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को संगठन के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता रोहित शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र की चरमराई बिजली व्यवस्था को सुधारने की मांग का ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

युवा इकाई के जिलाध्यक्ष मोनू शर्मा ने जोर देकर कहा कि बाह, पिनाहट और जैतपुर ब्लॉक के 214 गांवों में बिजली की लाइनें पेड़ों और झाड़ियों के बीच से गुजर रही हैं। आंधी आने पर फाल्ट और तारों के टूटने का खतरा बना रहता है। उन्होंने मांग की कि तत्काल लाइनों के आसपास झाड़ियों की कटाई-छटाई कराई जाए और जर्जर बंच केबलों को बदला जाए ताकि चिंगारी से होने वाले अग्निकांडों को रोका जा सके। ज्ञापन में ग्राम पुरा तेजसिंह में दो में से एक ट्रांसफार्मर जलने के कारण दूसरे पर अत्यधिक लोड है, जिससे उसके भी फुंकने का डर है। इसे तत्काल बदलने की मांग की गई। भाऊपुरा-गुंगावली मार्ग के चौड़ीकरण के बाद कई बिजली के खंभे अब सड़क के बीच आ गए हैं, जो बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं। इन्हें जल्द हटाने की अपील की गई। किसानों ने गर्मी के मौसम में बढ़ रही अघोषित कटौती पर गहरी चिंता जताई। राष्ट्रीय सचिव श्रवण सिंह भदौरिया ने चेतावनी दी कि रोस्टर (शेड्यूल) के मुताबिक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों और आम जनता को राहत मिल सके। इस दौरान सचिन सिंह, पिंकू भदौरिया, आकाश भदौरिया, राधेश्याम, विशाल राजपूत, उदय सिंह, अजय भदौरिया, बैजनाथ सिंह, प्रताप सिंह, रोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed