सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two killed in road accident in Agra

भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की दर्दनाक माैत; चार मजदूर गंभीर घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 24 Mar 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया। ऑटो सवार नीचे दब गए। चीख पुकार पर आए स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ऑटो सवारों को जैतपुर सीएचसी पर भर्ती कराया। दो की माैत हो गई।

Two killed in road accident in Agra
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के बाह-इटावा मार्ग पर कचौराघाट के पास सोमवार रात एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ऑटो सवार चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक औरैया जिले के फकीरे पूर्वा गांव से फसल कटाई की मजदूरी के लिए चित्राहाट आ रहे थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचे, तो पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया।
Trending Videos


हादसा सोमवार रात 9 बजे करीब कचौराघाट स्थित कमल नयन शीतगृह के पास हुआ। तेज रफ्तार डंपर के राैंदने से ऑटो पलट गया। ऑटो के नीचे दबे फफूंद औरैया के फकीरे पूर्वा के रहने वाले चाचा चंद्रप्रकाश (42) एवं भतीजे भगवानदीन (28) की दर्दनाक मौत हाे गई। ऑटो में सवार फकीरे पूर्वा के अभिषेक, छविकांत, ब्रजेश एवं नगला इमली के अजय घायल हो गए। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव घर पर पहुंचे, तो परिवार में मातमी कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्राहाट पुलिस के मुताबिक फंफूद औरैया के फकीरे पूर्वा के भगवानदीन पुत्र महाराज सिंह, चंद्रप्रकाश पुत्र आत्माराम, अभिषेक, छविकांत, ब्रजेश को चित्राहाट के नगला इमली गांव का अजय ऑटो से फसल कटाई की मजदूरी कराने के लिए ला रहा था। कचौराघाट स्थित कमल नयन शीतगृह पास आगरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया। ऑटो सवार नीचे दब गए। चीख पुकार पर आए स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ऑटो सवारों को जैतपुर सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने भगवानदीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों को एंबुलेंस से सैफई पीजीआई भेजा, रास्ते में चंद्रप्रकाश की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक चित्राहाट ने बताया कि मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम कराए हैं। दुर्घटना की जांच की जा रही है।

मेले के लिए रोका था, पर मौत खींच लाई
मृतक भगवानदीन (28) के ताऊ रामवरन दास, जो गांव के ब्रह्मदेव मंदिर के पुजारी हैं, ने रुंधे गले से बताया कि उन्होंने भगवानदीन को 6 अप्रैल से शुरू होने वाले मंदिर के मेले के लिए घर पर ही रुकने को कहा था। लेकिन घर की तंगी और मजदूरी की मजबूरी उसे मौत के करीब खींच लाई। भगवानदीन और उसके चाचा चंद्रप्रकाश (42) की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मासूमों के सिर से उठा साया, कैसे पीले होंगे बेटियों के हाथ?
हादसे ने दो परिवारों को बेसहारा कर दिया है। भगवानदीन अपने पीछे पत्नी विमला और दो मासूम बेटों राज 3 वर्ष और पुनीत बाबू 6 माह को छोड़ गया है। वहीं, मृतक चंद्रप्रकाश की पत्नी रिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है; उसे चिंता है कि अब वह अपनी बेटियों की शादी कैसे करेगी और घर का खर्च कैसे चलेगा। दोनों ही परिवारों में वे अकेले कमाने वाले सदस्य थे। भगवानदीन की मौत पर विमला देवी सुधबुध खो बैठी है। उसके सामने दो बच्चों की परिवरिश की पहाड़ सी चुनौती है। वहीं मृतक चंद्रप्रकाश ने अपने पीछे पत्नी रिंकी देवी और दो बेटियां छोड़ी हैं। रिंकी को नहीं सूझ रहा कि एक बेटी के हाथ कैसे पीले करेगी? बेटे का पालन पोषण कैसे होगा? मृतक के अलावा परिवार में कोई और कमाने वाला नहीं है। रो रो कर बेहाल हुई रिंकी देवी की हालत देखने वाले अपनी आंखों में आंसू नहीं रोक पा रहे।

5 दिन में 3 हादसों में 8 लोगों की मौत, नहीं टूटी अफसरों की नींद
चित्राहाट में बाह कचौरा घाट मार्ग पर 5 दिन में 3 हादसे हुए हैं, 8 की जान गई है। 8 मौतों के बाद भी पीडब्ल्यूडी की नींद नहीं टूटी है। स्थानीय लोग हादसे रोधी प्रबंध किए जाने के लिए प्रदर्शन कर चुके हैं। चित्राहाट में बाह कचौराघाट मार्ग पर 19 मार्च देर रात तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई थी। हादसे में कैला देवी से लौट रहे इकदिल इटावा के नगला वर गांव के पूर्व फौजी कांता प्रसाद, उनका बेटा देवेंद्र, देवेंद्र की पत्नी सीमा, छोटे बेटे नीरज की पुत्री आराध्या, औरैया के प्रतापपुर गांव के भांजे ऋषि की दर्दनाक मौत हुई थी, जबकि रश्मी, आदित्य, अभिनाश, रिषभ घायल हुए थे। रविवार की रात कचौराघाट स्थित कमल नयन शीतग्रह के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बटेश्वर के बाइक सवार जगराम सिंह, उनकी पत्नी मिथलेश, बेटी मुस्कान घायल हुई थी। वहीं सोमवार रात हुए हादसे में औरैया के फकीरे पूर्वा गांव के भगवानदीन और चंद्रप्रकाश की मौत हो गई, जबकि गांव के अभिषेक, छविकांत, ब्रजेश एवं नगला इमली गांव के अजय घायल हो गए।

चित्राहाट थाने से लेकर कचौराघाट पुल तक कई अंधे मोड़
चित्राहाट थाने से लेकर कचौराघाट पुल तक सड़क पर कई घुमावदार अंधे मोड़ हैं, उतार और चढ़ाव भी हैं। आए दिन होने वाले हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने रविवार को प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से पीडब्ल्यूडी से हादसे रोधी प्रबंध किए जाने की मांग उठाई थी। स्थानीय शिवम यादव, गोविंद सिंह, विनोद सिंह, मुकेश कुमार, रामस्वरूप, सुरेंद्र सिंह, अनुज आदि ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने, घुमावदार अंधे मोड़ पर सड़क किनारे के पेड़ों पर रेडियम की पट्टी लगवाए जाने, दुर्घटना के खतरे का संकेत करने वाले साइन बोर्ड लगाए जाने एवं सड़क पर पीली पट्टी बनाए जाने की मांग की है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed