सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of Teenager Who Drowned in Yamuna Recovered After Three Days

UP: यमुना में डूबे एक किशोर का तीन दिन बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम; दूसरे की तलाश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 26 Mar 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

यमुना में डूबे दो किशोरों में से एक का शव बृहस्पतिवार को मिला। परिवार में कोहराम मच गया। दूसरे किशोर की तलाश अब भी जारी है। एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।

Body of Teenager Who Drowned in Yamuna Recovered After Three Days
यमुना में डूबे दो दोस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के जवाहर पुल के नीचे सोमवार शाम करीब छह बजे यमुना नदी में दो किशोर डूब गए थे। बृहस्पतिवार को तीन दिन बाद हर्षित का शव मिल गया। दूसरे युवक राहुल की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से ही एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही थी। 
Trending Videos


बृहस्पतिवार सुबह जेपी पैलेस के पास यमुना में शव उतराता दिखा। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और परिजन को बुलाया। परिजन ने एक शव की शिनाख्त हर्षित के रूप में की, जबकि उसका साथी राहुल अभी भी लापता है। हर्षित के पिता सतीश ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बल्केश्वर घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दूसरे किशोर की तलाश के लिए सर्च अभियान जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल मस्जिद, वाटरवर्क्स निवासी सतीश ने बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा हर्षित और पड़ोसी सुरेंद्र कुमार का 15 वर्षीय बेटा राहुल सोमवार शाम करीब छह बजे बाजार जाने की कहकर घर से निकले थे। दोनों यमुना नदी में नहाने चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने कपड़े उतारकर नदी में छलांग लगाई। एक किशोर अचानक गहरे पानी में बहने लगा। उसे बचाने का दूसरे ने प्रयास किया लेकिन वह भी डूब गया। दोनों को डूबता देख नदी के करीब मौजूद गोताखोर पहुंच गए। 

कोचिंग से लौटकर आए थे दोनों
परिजन ने बताया कि हर्षित और राहुल कक्षा पांच पास है। दोनों कोचिंग से लौटकर आए थे। हर्षित बाजार जाने की कहकर घर से निकला था जबकि राहुल ने बताया था कि वह मैच खेलने जा रहा है। बाद में एक परिचित ने घर आकर दोनों के डूबने की जानकारी दी। 

गंगाजल की बौछार में नहाते हैं लोग
एसीपी छत्ता ने बताया कि जवाहर पुल से गंगाजल की पाइपलाइन जा रही है। इसमें लीकेज है। इससे पानी की बौछार निकलती है। इस दौरान यमुना किनारे पर बैठे लोग इस लाइन के नीचे नहाने के लिए चले जाते हैं। दोनों किशोर सहित पांच बच्चे नहा रहे थे। मगर नहाने के दौरान हादसा हो गया।ऋऋ



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed