सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transgender Community Stages Protest at Collectorate Over Trans Bill

Agra News: ट्रांसबिल-2026 पर फूटा गुस्सा, किन्नरों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन; सरकार को दी ये चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 30 Mar 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

ट्रांसबिल 2026 को लेकर किन्नर समुदाय ने आगरा के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ज्ञापन साैंप बिल को निरस्त करने की मांग की। कहा कि समुदाय ऐसे किसी भी कानून को स्वीकार नहीं करेगा जो उन्हें समाज में पीछे धकेलता हो। 

Transgender Community Stages Protest at Collectorate Over Trans Bill
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करता किन्नर समुदाय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ट्रांसबिल 2026 के खिलाफ सोमवार को कलेक्ट्रेट में किन्नर समुदाय ने हुंकार भरी। किन्नर महापंचायत के बैनर तले एकजुट हुए सैकड़ों लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। समुदाय ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि उनके संवैधानिक अधिकारों से खिलवाड़ हुआ, तो देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में समुदाय ने नालसा बनाम भारत संघ (2014) के ऐतिहासिक फैसले का हवाला दिया। 
Trending Videos


किन्नर राधिका ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को तीसरे लिंग के रूप में मान्यता देते हुए आत्म-पहचान को मौलिक अधिकार माना है। यदि प्रस्तावित बिल में लैंगिक पहचान को किसी प्रशासनिक या चिकित्सीय प्रमाण से जोड़ा जाता है, तो यह सीधे तौर पर संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 19 और 21 का उल्लंघन होगा। प्रमुख प्रतिनिधि राधिका बाई ने प्रदर्शन के दौरान कहा, हम भी इस देश के नागरिक हैं। नालसा जजमेंट ने हमें पहचान दी थी, लेकिन ट्रांसबिल 2026 उसे कमजोर करने की कोशिश है। अगर हमारी पहचान ही छीन ली गई, तो हम सम्मान से कैसे जिएंगे? उन्होंने स्पष्ट किया कि समुदाय ऐसे किसी भी कानून को स्वीकार नहीं करेगा जो उन्हें समाज में पीछे धकेलता हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत के सदस्यों ने मांग की कि सरकार केवल कानून न बनाए, बल्कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में संवेदनशील और ठोस नीतियां लागू करे। ज्ञापन में राष्ट्रपति से अपील की गई है कि वे इस विधेयक की गहन समीक्षा कर इसे निरस्त करने के लिए हस्तक्षेप करें। प्रदर्शन में किन्नर महापंचायत की अध्यक्ष गुरु रेखा मां, गुरु हरिया मां, गुरु मुकेश बाई मां, गुरु इंद्रा बाई मां, गुरु दिला मां, सचिव राधिका सोनी सहित ऊषा, सुनीता, पूजा, सरोज, प्रीति, गुड्डी, जरीना, जमीला, गुड़िया, मुस्कान, शोभा, खुशबू, किरण, अफसाना, ज्योति, निक्की, लच्यो, माला, मुन्नी, काजल, बाबरा, सलमा, रानी, सोनिया, सब्बो, चांदनी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed