सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LPG Crisis Surge in Gas Bookings Ahead of March 31

LPG Crisis: 31 मार्च को उपभोक्ताओं का खत्म हो रहा कोटा, गैस बुकिंग में उछाल; व्यावसायिक सिलिंडर का पड़ा टोटा

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 30 Mar 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार

गैस संकट के बीच सिलिंडर बुकिंग में फिर अचानक से उछाल आया है। 24 घंटों में जिले में रिकॉर्ड 35495 ने उपभोक्ताओं ने गैस बुक कराई। अधिकारी इसे 31 मार्च को खत्म हो रहे कोटे से जोड़कर देख रहे हैं। 

LPG Crisis Surge in Gas Bookings Ahead of March 31
एलपीजी गैस की बुकिंग में आई तेजी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ ही साल भर में मिलने वाले 15 सिलिंडर का कोटा मंगलवार को खत्म हो जाएगा। ऐसे में उपभोक्ताओं में बुकिंग की होड़ मच गई है। पिछले 24 घंटों में जिले में रिकॉर्ड 35,495 उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग कराई है।
Trending Videos


जिले में वर्तमान में 13.57 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं, जिनकी रसोई की जिम्मेदारी 85 से अधिक गैस एजेंसियों पर है। जिले में प्रतिमाह लगभग 11 हजार टन एलपीजी की खपत होती है। जिलापूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि 31 मार्च को वार्षिक कोटा समाप्त हो रहा है और 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष का कोटा शुरू होगा। ऐसे में वे उपभोक्ता जिन्होंने साल के निर्धारित 15 सिलिंडर पूरे नहीं किए हैं, वे जल्दबाजी में बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

व्यावसायिक सिलिंडर आपूर्ति में 90 फीसदी तक कटौती
घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यावसायिक मोर्चे पर भी स्थिति चिंताजनक है। जिले में व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति में 90 प्रतिशत तक की कटौती की जा रही है, जिससे व्यापारियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। जिले में करीब 40 हजार व्यावसायिक उपभोक्ता हैं, जिनकी मासिक खपत 760 टन है। रविवार को महज 4,515 व्यावसायिक सिलिंडर ही डिलीवर किए जा सके। इसमें 19 किलोग्राम वाले 4,082 और 47 किलोग्राम वाले 433 सिलिंडर शामिल हैं। आपूर्ति में इस बड़ी कटौती का सीधा असर बजट होटल और रेस्तरां पर पड़ने की आशंका है।

 

पर्याप्त स्टॉक आपूर्ति सुचारु
31 मार्च को वार्षिक कोटा खत्म हो रहा है, जिसके कारण बुकिंग संख्या में उछाल आया है। फिलहाल जिले में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और डिलीवरी सुचारु रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। - आनंद कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी

 

आंकड़ों पर एक नजर
कुल उपभोक्ता - 13.57 लाख
गैस एजेंसियां - 85 से अधिक
24 घंटे में बुकिंग - 35,495
रविवार को हुई डिलीवरी - 24,697
वर्तमान स्टॉक - 39,392 सिलिंडर

ये भी पढ़ें-महंगा हुआ बाहर का खाना: पीएनजी की कीमतों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी, होटल-रेस्तरां बढ़ाएंगे खाद्य पदार्थों के रेट


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed