{"_id":"69c52ff7c4882102bd01c742","slug":"water-supply-to-several-areas-of-agra-will-be-suspended-for-two-days-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो दिन इन क्षेत्रों में नहीं होगी पानी की आपूर्ति, जलकल विभाग ने की लोगों से ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो दिन इन क्षेत्रों में नहीं होगी पानी की आपूर्ति, जलकल विभाग ने की लोगों से ये अपील
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में कई क्षेत्रों में दो दिन पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इसको लेकर जलकल विभाग की ओर से जानकारी दी गई है। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि इस दाैरान पहले से ही घर में पानी भरकर रख लें।
जल संकट, Water crisis
- फोटो : AI Generated
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 2 स्थित जोनल पंपिंग स्टेशन में बनी टंकी और जलाशय की सफाई के कारण दो दिन इस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। जलकल विभाग ने 28 मार्च की शाम और 29 मार्च को पूरे दिन जलापूर्ति बाधित रखने की जानकारी साझा की है। टंकी की सफाई के कारण बोदला, आवास विकास, पश्चिमपुरी, दीप नगर, राहुल नगर और इसके आस-पास का क्षेत्र प्रभवित रहेगा।
जलकल महाप्रबंधक अरुणेंद्र राजपूत ने बताया कि 28 और 29 मार्च को दो दिन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी, इसलिए लोग 28 मार्च की सुबह जलापूर्ति के दौरान अपनी दो दिन की जरूरत का पानी भरकर रख लें। उन्होंने लोगों से कहा है कि अगर जरूरत पड़ेगी तो टैंकर से भी पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए जलकल विभाग के टोल फ्री नम्बर 1800-2702722 एवं कंट्रोल रूम नंबर 8192095401, विनीत चौधरी से 8192095732 पर संपर्क कर सकते हैं। रामनवमी को देखते हुए जलकल विभाग टंकी और जलाशय की सफाई का काम कल से शुरू करेगा।
Trending Videos