सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Terrorists Enter Metro Station in Agra During Mock Drill

Mock Drill: मेट्रो स्टेशन में घुसे आतंकी, यात्रियों को बनाया बंधक; एसएसएफ जवान और पैरा कमांडो ने की घेराबंदी

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 26 Mar 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जवानों की घेराबंदी देख एक बार यात्री दहशत में आ गए। बाद में मॉकड्रिल की जानकारी होने पर उन्होंने राहत की सांस ली। 

Terrorists Enter Metro Station in Agra During Mock Drill
मेट्रो स्टेशन पर मोर्चा संभाले जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के ताजमहल मेट्रो स्टेशन में सुबह एक के बाद एक कई आतंकी घुस गए। प्लेटफाॅर्म पर पहुंचकर यात्रियों को बंधक बना लिया। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के जवानों ने आतंकियों की घेराबंदी कर ली। क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने भी मोर्चा संभाल लिया। मामला बढ़ता देख पैरा कमांडो भी बुलाए गए। साझा एक्शन प्लान बनाकर यात्रियों को मुक्त कराते हुए पांच आतंकियों को भी पकड़ लिया। 
Trending Videos


मेट्रो स्टेशन पर एंटी टेरर मॉकड्रिल करते हुए सुरक्षा बलों ने व्यवस्था परखी। यात्रियों को आतंकी हमले के समय सावधानी बरतने और बचाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्टेशन का निरीक्षण किया। मॉकड्रिल में एसएसएफ के शशांक गौर और यूपीएमआरसी के सुरक्षा आयुक्त ब्रह्म सिंह समेत 170 जवान और कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed