सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fuel Price Hike Hits Agra: Petrol Up by 5 rupees Diesel by 3 at Nayara Pumps

Petrol Price Hike: पेट्रोल पांच रुपये हुआ महंगा, डीजल के इतने बढ़ाए गए रेट; नायरा एनर्जी ने की घोषणा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार

नायरा एनर्जी के पंपों पर पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि अन्य कंपनियों के पंपों पर अभी पुराने रेट लागू हैं, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिली हुई है।

Fuel Price Hike Hits Agra: Petrol Up by 5 rupees Diesel by 3 at Nayara Pumps
पेट्रोल पंप पर लगी ग्राहकों की भीड़। संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मिडिल ईस्ट में भारी तनाव के चलते जहां लोग पहले ही एलपीजी की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं अब पेट्रोल और डीजल के रेट में हुई वृद्धि ने महंगाई का बड़ा झटका दिया है। आगरा में नायरा एनर्जी के पंपों पर नए रेट लागू कर दिए गए हैं। इसके तहत पेट्रोल पांच रुपये और डीजल तीन रुपये महंगा कर दिया गया है। 
Trending Videos

देश की बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी के आगरा स्थित पेट्रोल पंप पर बढ़े हुए रेट पर ईधन दिया जा रहा है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। राहत की बात ये है कि अभी इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनी ने सादा पेट्रोल के दाम अभी नहीं बढ़ाए हैं। हालांकि निजी कंपनी के दाम बढ़ाने के बाद अब इनके भी रेट बढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज का ये है रेट 
आज का रेट सादा पेट्रोल- 99.62 रुपये प्रति लीटर
आज का डीजल का रेट- 90.41 रुपये प्रति लीटर 

पहले का रेट 
सादा पेट्रोल- 94.62 रुपये प्रति लीटर
डीजल का रेट- 87.41 रुपये प्रति लीटर 



 

पंप मालिकों ने ये कहा 
तेल कंपनियों ने पंपों पर पहुंचने वाली पेट्रोल और डीजल की सप्लाई घटा दी है। ज्यादातर कंपनियों ने पंप की रोजाना की बिक्री के अनुपात में सप्लाई शुरू कर दी है। पूर्व में पंप मालिकों की डिमांड और पंप की रिजर्व क्षमता के अनुसार तेल की सप्लाई की जाती थी। पंप मालिकों ने बताया कि तेल की कमी नहीं है। पहले जितनी बिक्री हो रही थी, उतनी अब भी कर रहे हैं, लेकिन डर की वजह से लोग ज्यादा खरीद कर रहे हैं, जिससे परेशानी आ रही है। वहीं देहात क्षेत्रों में सप्लाई खासी प्रभावित हुई है। नाम न लिखने की शर्त पर पंप मालिकों ने बताया कि देहात क्षेत्रों की पंपों पर सप्लाई कम कर दी गई है, जिसकी वजह से वहां थोड़ी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed