सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railway gate remain closed, vehicles will use an alternative route

Agra News: ईदगाह-बिचपुरी के बीच ये रेलवे फाटक रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 26 Mar 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

फाटक संख्या 09 पर मरम्मत कार्य 28 मार्च शनिवार को सुबह 07:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान फाटक संख्या 09 से गुजरने वाले हल्के वाहनों के लिए फाटक संख्या 08 एवं 10 का वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।

railway gate remain closed, vehicles will use an alternative route
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

आगरा-बांदीकुई रेल खंड पर स्थित ईदगाह–बिचपुरी तथा बिचपुरी–ईदगाह के मध्य फाटक संख्या 8 पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके कारण फाटक बंद रहेगा। फाटक संख्या 8 पर मरम्मत का कार्य शुक्रवार को सुबह 07:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक किया जाएगा, जिसके दौरान सड़क यातायात पूर्णतः बंद रहेगा।
Trending Videos


रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवधि में फाटक संख्या 08 से गुजरने वाले हल्के वाहनों को पास स्थित फाटक संख्या 07 एवं 09 से होकर निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि फाटक संख्या 09 पर मरम्मत कार्य 28 मार्च शनिवार को सुबह 07:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान फाटक संख्या 09 से गुजरने वाले हल्के वाहनों के लिए फाटक संख्या 08 एवं 10 का वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आगरा–बांदीकुई रेल खंड पर ईदगाह–बिचपुरी के बीच स्थित फाटक संख्या-06 पर मरम्मत कार्य 29 मार्च को होगा। इस दाैरान सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। यह कार्य सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार सुरक्षा कारणों से मरम्मत के दौरान फाटक पर यातायात चालू रखना संभव नहीं है।

यह मरम्मत कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। उनके अनुसार फाटक बंद रहने के दौरान हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। ऐसे वाहन पास के फाटक संख्या-77, 07 और 08 से होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। उन्होंने जनसाधारण से अनुरोध किया है कि उक्त कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed