{"_id":"69c2a00cecd251100806c9a2","slug":"electricity-department-team-attacked-in-agra-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चोरी रोकने गई बिजली विभाग की टीम से मारपीट, लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला; जान बचाकर भागे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चोरी रोकने गई बिजली विभाग की टीम से मारपीट, लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला; जान बचाकर भागे कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 24 Mar 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार
चोरी रोकने के लिए गांव पहुंची बिजली विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किया गया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोला। टीम ने माैके से दाैड़ लगाकर अपनी जान बचाई।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के ग्राम कुकथरी में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने गई विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने न केवल कर्मचारियों के साथ मारपीट की, बल्कि सरकारी दस्तावेजों को भी फाड़ दिया। पीड़ित टीम ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विद्युत वितरण विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11:10 बजे वे ग्राम कुकथरी में बकाया वसूली और सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान टीम एक उपभोक्ता के घर पहुंची, जिस पर विभाग का बकाया था। जैसे ही कर्मचारियों ने बकाया जमा करने की बात कही, आरोपी पक्ष उत्तेजित हो गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी राकेश ने अपने परिजनों और अन्य ग्रामीणों को बुला लिया।
भीड़ ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के बल पर टीम को घेर लिया और जान से मारने की धमकी दी। हमले के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए विभाग के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी फाड़ दिए गए। अचानक हुए इस हमले से घबराई विभागीय टीम किसी तरह जान बचाकर मौके से निकली। घटना के बाद कर्मचारियों ने थाना पिनाहट में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोषियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos