{"_id":"69822d7469cabe469e00a1fb","slug":"attempts-are-being-made-to-demolish-50-year-old-mangal-bazaar-shopkeepers-have-appealed-to-dm-2026-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 50 साल पुराने मंगल बाजार को उजाड़ने की कोशिश, दुकानदारों ने डीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 50 साल पुराने मंगल बाजार को उजाड़ने की कोशिश, दुकानदारों ने डीएम से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
सार
दुकानदारों ने बताया कि व्यापार बंद होने के कारण उनकी दैनिक आय रुक गई है, जिससे बैंक की मासिक किस्त जमा करना मुश्किल हो गया है। यदि उन्हें बाजार नहीं लगाने दिया गया, तो वे कर्ज के बोझ तले दब जाएंगे।
दुकानदारों से बात करते डीएम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने वाले पथ विक्रेताओं के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। थाना सदर क्षेत्र के देवरी रोड पर मंगलवार को कुछ लोगों ने साप्ताहिक बाजार नहीं लगने दिया। इसके विरोध में दुकानदारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व उन्हें दशकों पुराने स्थान पर बाजार लगाने से रोक रहे हैं। अभद्रता करते हैं।
पीड़ित दुकानदारों ने जिलाधिकारी अरविंद बंगारी को अपनी व्यथा सुनाई। कहा कि वे पिछले 50 वर्षों से देवरी रोड पर फुटपाथ पर हर मंगलवार को बाजार लगाते आ रहे हैं। अब क्षेत्र के कुछ दबंग उन्हें वहां व्यापार नहीं करने दे रहे हैं। मंगलवार को इन तत्वों ने तानाशाही दिखाते हुए दुकानदारों का सामान जबरन उठा लिया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
Trending Videos

प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने अपना कारोबार बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत बैंक से कर्ज ले रखा है। व्यापार बंद होने के कारण उनकी दैनिक आय रुक गई है, जिससे बैंक की मासिक किस्त जमा करना मुश्किल हो गया है। दुकानदार नीरज सोढ़ी ने कहा कि यदि उन्हें बाजार नहीं लगाने दिया गया, तो वे कर्ज के बोझ तले दब जाएंगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने तत्काल फोन पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से वार्ता की। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्षों से लग रहे इस बाजार में दुकानदारों को किसी भी प्रकार के अवैध हस्तक्षेप का सामना न करना पड़े। प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।