{"_id":"691549d9e43444401b0701bb","slug":"auto-driver-injured-after-falling-from-roof-during-police-raid-in-agra-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस का ऐसा डर, दबिश के दौरान घबरा गया ऑटो चालक, छत से गिरा तो...भाग गए पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस का ऐसा डर, दबिश के दौरान घबरा गया ऑटो चालक, छत से गिरा तो...भाग गए पुलिसकर्मी
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Nov 2025 08:30 AM IST
सार
दोमंजिला घर की छत पर पार्टी कर रहे दोस्तों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां अचानक पुलिसकर्मी आ गए। भगदड़ के दौरान ऑटो चालक छत से गिर गया। वो घायल हुआ, जिसके बाद पुलिसकर्मी भी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा स्थित खेलगांव में बुधवार रात को एक ऑटो चालक पुलिस दबिश के दाैरान घर की छत से गिरकर घायल हो गया।
बताया गया है कि खेलगांव स्पोटर्स क्लब के पास रहने वाले शंकर ने बुधवार रात आठ बजे अपने दोस्तों को पार्टी दी थी। दोमंजिला घर की छत पर 7-8 दोस्त खाना खाने लगे। तभी अमर विहार पुलिस चाैकी से पुलिसकर्मी पहुंचे। वह छत पर आ गए। पुलिसकर्मियों को देखकर दोस्त भागने लगे। आरोप है कि बसेरा कालोनी निवासी ऑटो चालक छेदीलाल धक्का लगने से छत से गिर गया। वह घायल हो गया। इससे अफरातफरी मच गई।
यह देखकर पुलिसकर्मी भाग गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि जुए की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। मगर कोई नहीं मिला। युवक पुलिस को देखकर भागा था। गिरकर घायल हुआ है। जांच की जा रही है।
Trending Videos