फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Barbarity by in-laws: Married woman's hands and feet tied with rope; beaten with sticks and clubs.

ससुरालियों की बर्बरता : विवाहिता के रस्सी से बांधे हाथ-पैर, लाठी-डंडों से पीटा

Tue, 18 Aug 2026 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Barbarity by in-laws: Married woman's hands and feet tied with rope; beaten with sticks and clubs.
बाह। अवैध संबंध के विरोध और तलाक से इन्कार पर पति और ससुरालवालों ने विवाहिता के हाथ-पैर बांधकर उसकी लाठी-डंडे से पिटाई की। जान से मारने की कोशिश की। उसने किसी तरह भाई को वीडियो भेजकर इसकी जानकारी दी। भाई पुलिस की मदद से उसे ससुराल से लेकर घर आया। डीसीपी पूर्वी जोन के हस्तक्षेप पर बाह पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बाह के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका निकाह निबोहरा थाना क्षेत्र के युवक से 7 मार्च, 2024 को हुआ था। पति दिल्ली में नौकरी करता है। आरोप है कि वहां पर उसके संबंध एक युवती से हैं। पता चलने पर विरोध किया तो उके पीटकर चुप करा दिया। 11 अप्रैल, 2025 को उसने बेटे को जन्म दिया था। महिला का आरोप है कि ससुरालवालों ने बेटे की कुछ दिन बाद ही गला दबाकर मार डाला। जब इसका विरोध किया तो ससुरालवाले तलाक की कहने लगे। उसने मना कर दिया। 9 अगस्त की शाम ससुरालियों ने फिर से तलाक का दबाव बनाया। मना करने पर बंधक बना लिया। हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। शरीर पर ठंडा पानी डाल दिया। लात-घूसों एवं लाठी-डंडे से पिटाई की। गला रेतने की भी कोशिश की। उसने छिपकर मोबाइल से भाई को जानकारी दी। 10 अगस्त को भाई ने पीआरवी एवं निबोहरा पुलिस की मदद से उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

पीड़िता ने डीसीपी पूर्वी जोन को प्रार्थनापत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। बाह पुलिस ने डीसीपी पूर्वी के हस्तक्षेप पर महिला के पति, सास, ननद, जेठानी, जेठ, देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed