{"_id":"6a8367907746ababff046b0c","slug":"bateshwar-a-massive-surge-of-devotees-on-the-monday-of-sawan-agra-news-c-421-1-ad11001-15070-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटेश्वर : सावन सोमवार पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटेश्वर : सावन सोमवार पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
विज्ञापन
बटेश्वर यमुना घाटों पर स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटेश्वर। तीर्थधाम बटेश्वर में सावन के तीसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सोरों, कछला, फरुखाबाद, हरिद्वार, गंगोत्री, ऋषिकेश आदि से कांवड़ लेकर पहुंचे हजारों कांवड़ियों ने भगवान बटेश्वर नाथ (ब्रह्मलाल महादेव) का गंगाजल से अभिषेक किया।
जलाभिषेक के लिए मंदिर में भोर में 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की 500 मीटर लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी यमुना के रानी घाट, पंचमुखेश्वर घाट, ब्रह्मलाल घाट और रामजानकी घाट पर स्नान कर भगवान ब्रह्मलाल की पूजा की। महिलाओं ने अपने जीवन साथी की दीर्घायु के लिए गौरा-पार्वती मंदिर में पूजा अर्चना कर सुहाग सामग्री चढ़ाई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों और तीर्थ की नंगे पैर परिक्रमा भी लगाई। मुख्य पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि सावन सोमवार को ब्रह्मलाल महादेव की पूजा-अर्चना से सुख, समृद्धि और शांति मिलती है।
वहीं, सुरक्षा के लिहाज से सहायक पुलिस आयुक्त जितेंद्र कुमार की अगुवाई में कई थानों का फोर्स तैनात रहा। यमुना नदी में स्थानीय गोताखोर और पीएसी एटा की टीम मोटर बोट के साथ मुस्तैद रही।