सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike collides with tree, youth dies

Agra News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Sep 2025 04:42 AM IST
विज्ञापन
सार

बेवर में कुशलपुर मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से प्राइवेट स्कूल के शिक्षक अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंचे, जिससे परिवार में शोक छा गया।

Bike collides with tree, youth dies
फोटो1 भोगांव पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे। संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बेवर। गांव कुशलपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। युवक एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षण कार्य करता था।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव कुशलपुर निवासी 35 वर्षीय अभिषेक उर्फ शेखू कस्बा किशनी स्थित प्राइवेट स्कूल में शिक्षण कार्य करते थे। दोपहर वह बनकिया मानपुर हरी मार्ग से होते हुए गांव जाने वाले रास्ते पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर ब्रह्मदेव मंदिर के पास लगे पीपल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में अभिषेक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर आई पुलिस अभिषेक को अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मोर्चरी पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बड़े भाई की तबीयत हुई खराब
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अभिषेक की मौत की खबर जब घरवालों को मिली तो चीख पुकार मच गई। बड़े भाई विक्की की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में उपचार कराया गया। परिजन ने बताया कि अभिषेक अविवाहित था।



एक्सप्रेसवे पर नीलगाय से टकरा कर पलटी कार

करहल। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात सड़क पर नीलगाय आने से चालक नियंत्रण खो बैठा और कार नीलगाय से टकरा कर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल भिजवाया।
जनपद इटावा निवासी सूर्य प्रताप बुधवार को नोएडा गए थे। रात को वह घर लौट रहे थे। थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 77.800 पर पहुंचते ही सामने नीलगाय आ गई। चालक नियंत्रण खो बैठा और कार नीलगाय से टकरा कर पलट गई। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा। कार सवार अन्य दो लोगों को चोट नहीं लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed