फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Candidate Hema Malini will nomination file on Monday for lok sabha election 2019

टिकट मिलने के बाद मथुरा पहुंचीं हेमा मालिनी, इस दिन दाखिल करेंगी नामांकन पत्र

Fri, 22 Mar 2019 01:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Mar 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
BJP Candidate Hema Malini will nomination file on Monday for lok sabha election 2019
मथुरा के होली कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी - फोटो : Twitter/Hema Malini
फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को भाजपा ने एक बार फिर मथुरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। टिकट मिलने के बाद हेमा मालिनी बीती शाम ही मथुरा पहुंच गई हैं। यहां उन्होंने होली के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जनता संग होली खेली। माना जा रहा है कि हेमा मालिनी 25 मार्च यानि सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि मथुरा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदाना होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जिसकी अंतिम तारीख 26 मार्च है। 27 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। भाजपा से घोषित उम्मीदवार हेमा मालिनी के लिए सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने नामांकन पत्र खरीद लिया है। 

विज्ञापन


भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें प्रदेश से 28 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इनमें अधिकतर मौजूदा सांसद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव में जयंत को हराया था

पिछले लोकसभा चुनाव में रालोद के उम्मीदवार एवं तत्कालीन सांसद जयंत चौधरी को हराकर भाजपा से मथुरा की सांसद चुनी गईं हेमा मालिनी को फिर उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि उनके नाम को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही थीं। 

बीते दिनों सियासी गलियारों में यह चर्चा खूब हुई कि हेमा मालिनी को फतेहपुर सीकरी से उतारा जा सकता है। भाजपा ने गुरुवार को जारी की पहली सूची में हेमा मालिनी का नाम रखा। इससे सभी कयासों पर विराम लग गया।

टिकट मिलने के बाद गुरुवार शाम ही हेमा मालिनी पहुंच गई हैं। टिकट मिलने के बाद उन्होंने ट्वीट किया कि उन्हें मथुरा का सपना पूरा करने के लिए अवसर मिला है। बताया जा रहा है कि हेमा मालिनी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed