फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP declare Ram Pratap Singh as Rajya Sabha candidate new video of Rasik Dulari disciple of Sant Premanand

बड़ी खबरें: राम प्रताप सिंह चाैहान बने राज्यसभा प्रत्याशी, झाड़ियों में मिलीं दवाएं, रसिक दुलारी का नया वीडियो

Mon, 05 Oct 2026 05:35 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 05 Oct 2026 05:35 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्र में सोमवार को कई बड़े घटनाक्रम सामने आए। पूर्व विधायक और वर्तमान में प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चाैहान को भाजपा ने राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। आगरा में फिर दवाओं का जखीरा मिला है। इस बार झाड़ियों में एक्सपायरी दवाएं मिलीं। छत से कूदकर जान देने वाले संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण का नया वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
BJP declare Ram Pratap Singh as Rajya Sabha candidate new video of Rasik Dulari disciple of Sant Premanand
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा ने सोमवार को राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इसमें आगरा के राम प्रताप सिंह चाैहान को भी प्रत्याशी बनाया गया है। राम प्रताप सिंह चाैहान एत्मादपुर से  विधायक रहे हैं, माैजूदा समय में प्रदेश महामंत्री हैं। आगरा में एक बार फिर दवाओं का जखीरा मिला है। ट्रांसयमुना क्षेत्र में झाड़ियों में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं मिली हैं। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की माैत के मामले में चाैंकाने वाली जानकारी सामने आ रहीं हैं। अब रसिक दुलारी का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह माैत से पहले छत की सीढि़यों पर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन



बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, राम प्रताप सिंह चौहान को मौका; जानें किसका कटा पत्ता
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई है। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग द्वारा जारी की गई इस सूची में आगरा से राम प्रताप सिंह चौहान को भी उम्मीदवार बनाया गया है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


आगरा में झाड़ियों में मिला एक्सपायरी दवाओं का जखीरा, धनौली कनेक्शन की आशंका; जांच में जुटी टीम
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के हाथरस मार्ग स्थित काशीराम आवास के खंडहर और झाड़ियों में पुलिस ने एक्सपायरी दवाओं का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने दवाओं को जब्त कर लिया है और औषधि विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंचेगी। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले के तार हाल ही में धनौली में जब्त की गई दवाओं और टेढ़ी बगिया में खाली मिले गोदाम से जुड़े हो सकते हैं...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


रसिक दुलारी की मौत से पहले का तीसरा वीडियो: धोती पर खून के निशान, सीढ़ियों से जाते दिखे
मथुरा के संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने वाले 25 वर्षीय रसिक दुलारी शरण की आत्महत्या से पहले का तीसरा वीडियो सामने आया है। इसमें रसिक दुलारी सीढ़ियों से छत की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। उनकी धोती पर खून के निशान नजर आ रहे हैं। वीडियो ने उनकी मौत से पहले की परिस्थितियों को लेकर जांच के सवाल और बढ़ा दिए हैं...पढ़ें पूरी खबर

जिस लेखपाल के प्यार में दे दी जान, उसने छात्रा की लाश के साथ जो किया; जानकर खौल उठेगा आपका खून
आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र से लापता छात्रा के शव को लेखपाल ने यमुना में बहा दिया। लेखपाल के इस कबूलनामे के बाद पुलिस रविवार को उसे बाह-इटावा की सीमा पर भी लेकर गई लेकिन छात्रा का पता नहीं चला। परिजन ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। अब इसी आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी...पढ़ें पूरी खबर


यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, टायर चेक कर रहे ट्रेलर चालक को अज्ञात वाहन ने कुचला; मौके पर मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात माइलस्टोन 95 के पास टायर चेक कर रहे ट्रेलर चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में दूसरे ट्रेलर के चालक को भी मामूली चोटें आई हैं...पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed