फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Hema malini and Rajveer Singh again contest elections 2019

सांसद हेमा मालिनी की जिद जीती, राजवीर सिंह पर भी भाजपा ने जताया भरोसा

Sat, 23 Mar 2019 12:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Mar 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Hema malini and Rajveer Singh again contest elections 2019
भाजपा सांसद हेमा मालिनी और राजवीर सिंह
ब्रज की छह सीटों में से भाजपा ने चार पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इन चारों सीटों पर मौजूदा सांसद हैं। इनमें से दो के टिकट कट गए हैं तो दो के बच भी गए हैं। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी और एटा के राजवीर सिंह पर भाजपा ने फिर से भरोसा किया है। दोनों लगातार दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन


मथुरा छोड़ कर जाने के लिए तैयार नहीं थी हेमा

पिछले चुनाव में रालोद नेता जयंत चौधरी को करारी शिकस्त देने वाली हेमा मालिनी को इस बार मथुरा के बजाय किसी और सीट से लड़ने का सुझाव दिया गया था। उन्हें पहले मुंबई की सीट ऑफर की गई थी। कुछ दिन पहले उनसे कहा गया था कि वह फतेहपुर सीकरी से तैयारी करें। 
विज्ञापन


पार्टी के सूत्रों का कहना है कि रुपहले पर्दे पर ड्रीम गर्ल रहीं हेमा मालिनी ने साफ कह दिया कि वह चुनाव लड़ेंगी तो मथुरा से। उधर चर्चा यह थी कि मथुरा से योगी सरकार केऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को टिकट दिया जा सकता है। इस कारण से मथुरा से हेमा मालिनी को कहीं और भेजा जा रहा है लेकिन हेमा की जिद की जीत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आएंगें मथुरा

सांसद हेमा मालिनी के नामांकन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को मथुरा आ रहे हैं। इसी तारीख को नामांकन के बाद बिहारी जी के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री वृंदावन जाएंगे,  इसके बाद चुनावी सभा होगी । मथुरा के सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि डीएम कार्यालय से मुख्यमंत्री के आगमन का संदेश मिला है, लेकिन अभी तक अधिकृत सूचना लखनऊ से नहीं आई है।

एटा से दूसरी बार मैदान में उतरेंगे राजवीर 

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राजस्थान केराज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह एक बार फिर एटा लोकसभा क्षेत्र से किस्मत आजमाएंगे। इसी सीट से वह 2014 में भारी अंतर से जीते थे। 2009 में यहीं से कल्याण सिंह लोकसभा पहुंचे थे। इस बार राजवीर को फिर से टिकट मिलने की संभवना शुरू से ही थी। कोई मजबूत दावेदार उनका टिकट काटने के लिए मैदान में नहीं आया था। राजवीर ने तैयारी भी यहीं से की है।

कल्याण सिंह कुछ दिन पहले एटा आए थे। हालांकि वह सियासी दौरा नहीं था लेकिन वह कई लोगों से मिले। माना जा रहा है कि तभी से तय हो गया था कि राजवीर इस बार भी एटा से ही मैदान में उतरने जा रहे हैं। एटा में कल्याण सिंह के समर्थक बड़ी संख्या में है। इसका फायदा राजवीर को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed