फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Hema Malini demand jewelry park in Mathura

मुंबई-कोलकाता की तर्ज पर मथुरा में बने ज्वैलरी पार्क, हेमा मालिनी ने संसद में उठाई मांग

Tue, 11 Feb 2020 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Hema Malini demand jewelry park in Mathura
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी - फोटो : लोकसभा टीवी
कान्हा की नगरी में ज्वैलरी पार्क स्थापित करने का मुद्दा सोमवार को संसद में गूंजा। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने संसद में कहा कि मथुरा में सोने-चांदी का बड़ा कारोबार है, जिसे एक छत के नीचे पहुंचाने के लिए ज्वैलरी पार्क की स्थापना मुंबई और कोलकाता की तर्ज पर की जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि इंपोर्ट ड्यूटी कम करके बुलियन कारोबारियों को राहत दी जाए। सांसद ने कहा कि इस कारोबार पर मेक इन इंडिया के तहत काम होना चाहिए, जिससे चांदी की हस्तकला को भी मजबूती मिल सके। वहीं, उन्होंने तीर्थ विकास मंत्रालय भी बनाए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


बुलियन कारोबारियों ने की थी मांग


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन मथुरा के तत्वावधान में पिछले दिनों बुलियन कारोबारियों ने सांसद हेमा मालिनी के साथ कॉफी विद हेमा कार्यक्रम आयोजित किया था। बुलियन कारोबारियों ने सांसद को ज्ञापन देकर ज्वैलरी पार्क की स्थापना की मांग की थी। इस मुद्दे पर अमर उजाला ने भी प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार हाथी वाला ने बताया कि बुलियन कारोबारियों से सांसद हेमा मालिनी ने ज्वैलरी पार्क का मुद्दा संसद में उठाने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया है। मंत्री चिराग अग्रवाल ने कहा कि इसके लिए सांसद का आभार व्यक्त करते हैं साथ ही केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि इस मामले में गंभीरता दिखाए।

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed