फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp mp hema malini launches composite lpg cylinder in mathura

मथुरा: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने लॉन्च किया कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर, जानें इसकी खासियत

Sat, 25 Sep 2021 08:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Sep 2021 08:06 PM IST
सार

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने ग्राहकों के लिए कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर पेश किया है। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को इसे लॉन्च किया। यह सिलिंडर 5 और 10 किलो में उपलब्ध है।
 

विज्ञापन
bjp mp hema malini launches composite lpg cylinder in mathura
कार्यक्रम में भाजपा सांसद हेमा मालिनी व आईओसीएल के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को वृंदावन की ओमेक्स सिटी में कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर लॉन्च किया। यह सिलिंडर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा ग्राहकों के लिए किफायती और सुविधाजनक बनाया गया है। तेल कंपनी के कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख द्वितीय आरके दुबे ने भाजपा सांसद को कंपोजिट सिलिंडर सौंपा और इसकी खूबियों के बारे में बताया। इस मौके पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन भी वितरित किए गए। 

विज्ञापन


भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि आधुनिक रसोई के लिए कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर एकदम सही है। यह घरेलू सिलिंडर की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत हल्का है। गृहणियों के लिए इसका प्रयोग आसान होगा। ये गैस सिलिंडर पारदर्शी प्रकृति के होते हैं, जिससे ग्राहकों के लिए एलपीजी के स्तर को देखना आसान हो जाता है। समग्र सिलिंडर पूर्ण रूप से जंग प्रतिरोधी है। सिलिंडर 5 और 10 किलो आकार में उपलब्ध है।
विज्ञापन


ग्राहक ऐसे ले सकते हैं कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर
कंपनी के कार्यकारी निदेशक ने बताया कि मौजूदा इंडेन ग्राहक 14.2 किलोग्राम स्टील सिलिंडर के बदले बकाया सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करके या डबल बोतल कलेक्शन के रूप में सिंगल बोतल कनेक्शन के अतिरिक्त इस सिलिंडर का लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के पांच लाभार्थियों को घरेलू एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए। कनेक्शन के साथ पहली एलपीजी रिफिल (सिलेंडर) भी मुफ्त दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में सीजीएम (एलपीजी) यूपीएसओ द्वितीय श्यामल देवनाथ, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, मंडल एलपीजी प्रमुख, आगरा पंकज कुमार, सीनियर मैनेजर (एलपीजी-एस) आगरा आईडीओ शिवेंद्र जैसवाल, सीनियर एसओ (एलपीजीएस), मथुरा-1 एलएसए अंकुश अंगुराना, ज्योत्सना गौतम, किशनचंद्र जैन समेत मथुरा के गैस वितरक आदि उपस्थित रहे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed