फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Hema Malini visit to Yamuna Ghats in Mathura

सांसद हेमा मालिनी से बोलीं महिलाएं- बंदरों से मुक्ति और चीनी का कोटा बढ़वा दीजिए

Sun, 05 Aug 2018 07:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 05 Aug 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Hema Malini visit to Yamuna Ghats in Mathura
बच्चे को खिलातीं सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
तीन दिवसीय दौरे पर मथुरा आईं सांसद हेमा मालिनी ने यमुना के प्राचीन घाटों को देखा। क्षेत्र की समस्या जानी तो यहां सरकारी राशन ले रही मुस्लिम महिलाओं से बातें की। उनके बच्चे को गोद में उठा लिया और खिलाने लगीं।
विज्ञापन

       
भाजपा सांसद ने रविवार को सबसे पहले चमेलीदेवी बालिका विद्यालय के पीछे चक्र तीर्थ घाट, कृष्ण गंगा घाट और गऊ घाट का निरीक्षण किया। यहां स्थानीय लोगों से बातचीत की। 
विज्ञापन


लोगों ने यमुना के पुराने स्वरूप को इन प्राचीन घाटों तक यमुना का पानी लाने की मांग की। इसके लिए सुझाव भी दिए। यहां कुछ लोगों ने झूला पुल का प्रस्ताव भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं से की बातचीत

सांसद हेमा मालिनी ने होली महोत्सव का आयोजन यमुना किनारे पर न होने की टीस एक बार फिर जाहिर की। घाटों पर नाविकों से उनकी समस्याए पूछीं। यमुना मिशन की कार्यो को देखा। 

भाजपा सांसद ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन ले रही मुस्लिम महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं से पूछा कि राशन लेने में कोई समस्या तो नहीं आती है। 

इस दौरान उन्होंने एक महिला से उसके बच्चे को अपनी गोद में ले लिया और उसे खिलाने लगीं। यह देख महिलाओं के चेहरे खिल गए। महिलाओं ने बंदरों की समस्या को सांसद के समक्ष रखा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed