{"_id":"6985d60950a5e8df6c031fc1","slug":"body-of-married-woman-was-found-in-drain-on-yamuna-expressway-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर नाले में मिली विवाहिता की लाश, कंबल में लपेटकर फेंका; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर नाले में मिली विवाहिता की लाश, कंबल में लपेटकर फेंका; जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 06 Feb 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव एक्सप्रेसवे के नाले में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एक्सप्रेसवे पर मिला महिला का शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 25 वर्षीय विवाहिता के शव को कंबल में लपेटकर उस पर काले टेप से पैक किया गया था। शव एक्सप्रेसवे पर बने नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना की जानकारी उस समय हुई जब गांव के कुछ ग्रामीण बकरी चराने पहुंचे। नाले में पड़ा शव देखा। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस फील्ड यूनिट, एसओजी टीम और एसीपी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने में जुटी है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos