सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR orders against ADO and lady inspector and others

उत्पीड़न का आरोप: एडीओ, महिला दरोगा और बीएमएम कर्मी पर अदालत के आदेश से FIR, ये धमकी भी दी थी

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Feb 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में कार्यरत महिला ने एडीओ, महिला दरोगा और बीएमएम कर्मी पर उत्पीड़न व दबाव के आरोप लगाए हैं।

FIR orders against ADO and lady inspector and others
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में क्लस्टर पद पर कार्यरत महिला ने कराहरा शाखा के एडीओ (आईएसबी) रविंद्र कुमार, थाना किरावली की महिला दरोगा और ब्लॉक अकोला के (बीएमएम) कर्मी आशीष दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव ने सुनवाई के बाद थाना प्रभारी किरावली को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
Trending Videos


ब्लॉक अकोला के गांव कराहरा में क्लस्टर पद पर कार्यरत महिला ने अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया है। रविंद्र कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समूह की अन्य महिलाओं के साथ उन्होंने ब्लॉक कार्यालय अकोला पर विरोध प्रदर्शन भी किया था। कार्रवाई न होने पर 1 दिसंबर को रविंद्र ने कार्यस्थल पर बदनीयती से पकड़ लिया। इसके बाद उल्टा उनके भाई के खिलाफ ही थाना मलपुरा में प्राथमिकी दर्ज करा दी। नौकरी से हटाने की धमकी दी गई। पुलिस से शिकायत की तो महिला दरोगा ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed