फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP leader's challenge to Hema Malini give a reward of one lakh rupees

बसपा नेता का चैलेंज: हेमा मालिनी ने अगर बोल दिया ये नाम... तो देगें एक लाख रुपये का इनाम

Mon, 22 Apr 2024 09:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 09:20 PM IST
सार

मथुरा की सांसद व भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी को बसपा नेता व पूर्व मंत्री ने अनोखा चैलेंज दिया है। उन्होंने भरी सभा में कहा कि हेमा मालिनी को 10 साल हो चुके हैं। उनके लोकसभा क्षेत्र में एक ऐसा गांव है, जिसका नाम वो लिखना तो दूर बोल भी नहीं सकतीं। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन
BSP leader's challenge to Hema Malini give a reward of one lakh rupees
हेमा मालिनी और बसपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में लोकसभा चुनाव अपने आखिरी चरम पर आ चुका है। पार्टी-प्रत्याशियों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की जंग तेज कर दी है। इसी क्रम में मथुरा की मांट विधानसभा से आठ बार के विधायक रहे व उप्र में मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे श्याम सुंदर शर्मा ने भाजपा की प्रत्याशी हेमा मालिनी को चैलेंज दिया है कि वह मांट तहसील के टैंटीगांव कस्बा का नाम बोलकर दिखा दें। अगर, नाम बोल लिया तो एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। श्याम सुंदर शर्मा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि श्याम सुंदर शर्मा बसपा के नेता हैं। वह आजकल पार्टी के प्रत्याशी सुरेश सिंह के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वायरल वीडियो टैंटीगांव में आयोजित चुनावी जनसभा का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed