सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulldozer will run in Akhilesh Yadav constituency in Karhal Mainpuri After UP assembly elections 2022 result

यूपी: अखिलेश यादव के करहल में चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Mar 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव के विधानसभा क्षेत्र करहल में प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। एसडीएम ने पुलिसबल के साथ विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर चौबीस घंटे में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। 

Bulldozer will run in Akhilesh Yadav constituency in Karhal Mainpuri After UP assembly elections 2022 result
अखिलेश यादव के करहल में चलेगा बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव खत्म होते ही प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। शनिवार को एसडीएम आरएन वर्मा ने दल बल के साथ नगर में पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

Trending Videos

 एसडीएम ने दी चेतावनी 

एसडीएम आरएन वर्मा शनिवार को पुलिसबल के साथ कस्बे में पहुंचे, यहां उन्होंने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी प्रकार से अतिक्रमण ना किया जाए। अतिक्रमण करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के चलते नगर में आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना की संभावना बढ़ रही है। होली का त्योहार नजदीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे का दिया समय 

उन्होंने अतिक्रमण करने वाले लोगों को 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटा लेने के चेतावनी दी।  साथ ही कहा कि यदि नहीं माने तो महाबली के साथ पुलिस अतिक्रमण हटवाने का कार्य करेगी। तब जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि हथठेले वाले भी अतिक्रमण न बढ़ाएं। सड़क पर हथ ठेले नहीं लगाए जाएंगे। जहां सड़क किनारे जगह खाली रहे वहीं हथठेले लगाए जाएं। 

किया जाएगा चालान 

एसडीएम ने नगर पंचायत को भी निर्देश दिए हैं कि वे नगर पंचायत कर्मी अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाएं। जो लोग नहीं मान रहें है उनका चालान किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed