सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Call to report complaints regarding dirty water or sewage; a solution will be provided.

UP: घर में आ रहा है गंदा पानी या फिर सीवर की है समस्या, इस नंबर पर करें कॉल; नोट कर लें

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
सार

अब पानी और सीवर की समस्याओं के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। टोल फ्री नंबर पर कॉल करते ही शिकायत दर्ज होगी और समयबद्ध समाधान मिलेगा।

Call to report complaints regarding dirty water or sewage; a solution will be provided.
बराड़ा खंड के वार्ड 10 में नल से आ रहा गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन

विस्तार

आपके घर में गंदे पानी की आपूर्ति हो या प्रेशर कम पहुंच रहा हो या फिर सीवर उफनने की शिकायत हो, बस एक फोन करिए, समाधान मिलेगा। जलकल विभाग ने पानी और सीवर की समस्या के निदान के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए हैं।
Trending Videos


जलकल विभाग के कार्यवाहक महाप्रबंधक संघ भूषण ने बताया कि पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 18002702722 और फोन नंबर 8192095401 संचालित किए जा रहे हैं। इन नंबरों पर कॉल कर लोग पानी की सप्लाई, कम दबाव, गंदे पानी जैसी समस्याओं की जानकारी दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीवर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वीए टेक वबाग के हेल्पलाइन नंबर 1800313797979 और 14420 पर फोन कर सकते हैं। इन नंबरों पर सीवर जाम, ओवरफ्लो और गंदगी जैसी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। 

उन्होंने कनेक्शनधारकों से अपील की है कि किसी भी समस्या के लिए सीधे इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें, ताकि शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जा सकेगा। उन्हें समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और एक कॉल पर ही निदान मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed