फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Candidates excited after getting success mantra from PM

Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी ने दिये सफलता के मंत्र, बच्चों के चेहरे खिले...ऐसे करें टेंशन दूर

Tue, 11 Feb 2025 02:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 11 Feb 2025 02:23 PM IST
सार

पीएम से सफलता का मंत्र पाकर परीक्षार्थी बेहद उत्साहित दिखे। प्रधानमंत्री ने छात्रों को बताया कि स्कूल में या जीवन में सफलता और असफलता के बीच अंतर को समझने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Candidates excited after getting success mantra from PM
जीजीआईसी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्च कार्यक्रम को देखती छात्राएं।

विस्तार

Pariksha Pe Charcha 2025 Success Mantra By PM Modi for Board Exam: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा के तनाव को कम करने के उपायों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम का माध्यमिक विद्यालयों, सीबीएसई कॉलेजों में सीधा प्रसारण किया गया। 
विज्ञापन


पीएम से सफलता का मंत्र पाकर परीक्षार्थी बेहद उत्साहित दिखे। प्रधानमंत्री ने छात्रों को बताया कि स्कूल में या जीवन में सफलता और असफलता के बीच अंतर को समझने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि क्रिकेट खिलाड़ी दिन के अंत में अपनी गलतियों पर विचार करते हैं और उन पर काम करते हैं, छात्रों को भी यही करना चाहिए। पीएम मोदी ने सलाह दी कि परीक्षार्थी बीते वर्षों के पेपर सॉल्व करें, इससे उसका डर खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन


छात्रों को केवल उन सवालों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो महत्वपूर्ण हैं। खुद को मोटिवेट करने के लिए गोल्स (लक्ष्य) तय किए। उन्हें हासिल कर लेने के बाद खुद को रिवार्ड दें। टेक्नोलॉजी के सही तरीके से इस्तेमाल करें और अपने समय को बर्बाद करने वाली गतिविधियों से बचें। शिक्षक व अभिभावक बच्चे की दूसरे से तुलना न करें। बच्चों के ऊपर प्रेशर मत डालिए। बच्चा खुद पहले से बेहतर करने और बनने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम से सफलता का मंत्र पाकर परीक्षार्थी बेहद उत्साहित दिखे। प्रधानमंत्री ने छात्रों को बताया कि स्कूल में या जीवन में सफलता और असफलता के बीच अंतर को समझने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed