सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBSE 12th Result2026: Firozabad Student Neelansh Scores Outstanding 99.2%

CBSE 12th Result: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, नीलांश ने प्राप्त किए 99.2% अंक; ऐसे देखें परिणाम

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 13 May 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

सीबीएसई परीक्षा परिणाम में द एशियन पब्लिक स्कूल फिरोजाबाद के छात्र नीलांश ने 99.2 फीसदी अंक हासिल किए। छात्र की सफलता से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।
 

CBSE 12th Result2026: Firozabad Student Neelansh Scores Outstanding 99.2%
CBSE Board Class 12th Result - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। द एशियन पब्लिक स्कूल के छात्र नीलांश ने 99.2 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रशासन ने नीलांश को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
Trending Videos

 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कि DigiLocker और UMANG पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी, इसलिए अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें ताकि बिना किसी परेशानी के तुरंत परिणाम देख सकें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई के अनुसार 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड का मतलब फेल होता है। इसलिए सभी विषयों में E से ऊपर ग्रेड होना जरूरी है, नहीं तो छात्र को कम्पार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।

कुल 85.20% बच्चे पास
सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें इस बार कुल 85 से अधिक छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं।  इस बार के परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में पास प्रतिशत में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed