सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBSE Releases Class 10 Exam Results

CBSE 10th Result 2026: आगरा में स्तुति प्रभा ने हासिल किए 99 प्रतिशत अंक; ब्रज में चमके ये मेधावी

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 15 Apr 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसके साथ ही रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थी खुशी से उछल पड़े। 

CBSE Releases Class 10 Exam Results
रिजल्ट देखने के बाद खुशी मनाती छात्राएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। पिछले साल की तुलना में 1.50 प्रतिशत अधिक विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। एयरफोर्स स्कूल की छात्रा स्तुति प्रभा 99 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रही हैं। इस बार परीक्षा में करीब 161 स्कूलों के करीब 21 हजार विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी। जिसमें करीब 88.25 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे। जबकि साल 2024-25 की हाईस्कूल की परीक्षा में 86.75 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे थे। परिणाम देखने के बाद छात्रों के साथ अभिभावकों के चेहरे खिले नजर आए।
Trending Videos


सीबीएसई 10 का परिणाम घोषित होने की सूचना मंगलवार से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही थी। हालांकि बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं डाली गई थी, लिहाजा अधिकांश स्कूल संचालक ये मान रहे थे कि परिणाम दो-चार दिन बाद आएगा। बुधवार शाम करीब 4 बजे बोर्ड की ओर से बगैर किसी पूर्व सूचना के परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसके बाद संचालक तत्काल ही स्कूल पहुंचे और परिणाम देखना शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में स्टाफ के न होने के कारण परिणाम धीमी गति से मिला। इधर घरों में भी बच्चे अपना परिणाम ऑनलाइन जांच रहे थे। मनमाफिक रिजल्ट देख बच्चों के साथ अभिभावकों के चेहरे खिल गए। इस साल करीब 88.25 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल रहे। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 86.75 प्रतिशत रहा का। हालांकि साल 2023-24 में यह आंकड़ा 89.93 प्रतिशत रहा था।

मथुरा में सोनिया ने किया टाॅप 
सीबीएसई ने बुधवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इसमें हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन की छात्रा सोनिया सिंह ने 99.6 फीसदी अंक के साथ मथुरा जिला टॉप किया है। वहीं डीपीएस रिफाइनरी नगर के छात्र आरुश रावत ने 99.4 और श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र सार्थक अग्रवाल ने 99.4 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह डीपीएस रिफाइनरी नगर की छात्रा मनस्वी सिंह ने 98.8 और रतनलाल फूलकटोरी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रियाक्षी गुप्ता 98.8 अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 

फिरोजाबाद में सानवी रहीं अव्वल
फिरोजाबाद में किड्स कॉर्नर स्कूल की छात्रा सानवी अग्रवाल ने 98.6 फीसदी अंक हासिल कर परचम फहराया। वहीं, इसी विद्यालय की पिंकी वर्मा ने 98.4 फीसदी अंक हासिल किए। जिले में सीबीएसई के 62 स्कूल संचालित है। इसमें 6400 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी थी।

एटा में दक्ष ने हासिल किए 99.4 प्रतिशत अंक
एटा में दून पब्लिक स्कूल के दक्ष यादव ने सर्वाधिक 99.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं असीसी काॅन्वेंट स्कूल की इरा कपूर ने 99 प्रतिशत अंक पाए हैं। ट्यूलिप स्कूल के अनंत यादव ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

एकांश ने 98.8% अंक के साथ कासगंज में मारी बाजी
कासगंज में सेमफोर्ड स्कूल के छात्र एकांश ने सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल करने के साथ-साथ जिले में भी टॉप किया है। परिणाम घोषित होते ही स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई और शिक्षकों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया। एकांश का परिवार शिक्षा से जुड़ा हुआ है। सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के छात्र मयंक शर्मा ने सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं जिले में दूसरे स्थान पर रहे हैं। 

ये हैं वेबसाइट
विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी अपने रोल नंबर के जरिये आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। विद्यार्थी अपने रिजल्ट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से जारी की जाने वाली ऑनलाइन मार्कशीट केवल प्रोविजनल होगी। छात्र इसे अस्थायी रूप से डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन इसे आधिकारिक दस्तावेज नहीं माना जाएगा। फाइनल मार्कशीट बाद में सभी विद्यार्थियों को उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएगी। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में ली गई थीं।


साइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर Class X Results 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भरें।
सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें।
इसके बाद आपका CBSE 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

डिजिलॉकर ऐप पर भी देख सकेंगे
डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in वेबसाइट खोलें।
अपने मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें।
CBSE Results या Education सेक्शन पर जाएं।
अपना रोल नंबर, कक्षा, स्कूल कोड और 6 अंकों का PIN दर्ज करें (जो स्कूल ने दिया हो)।
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
सबमिट करने के बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed