सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CCTV Cameras Found Switched Off at Several Ambedkar University Exam Centres Secret Flying Squad Formed

सीसीटीवी बंद, संदिग्ध गतिविधियां: आगरा विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में गड़बड़ी, सचल दल के निरीक्षण में खुली पोल

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 15 May 2026 08:31 AM IST
विज्ञापन
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं में कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे बंद और संदिग्ध गतिविधियां मिलने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। विश्वविद्यालय ने गोपनीय सचल दल गठित कर औचक जांच शुरू कर दी है, जबकि सामूहिक नकल के आरोप में छह परीक्षा केंद्र पहले ही निरस्त किए जा चुके हैं।

CCTV Cameras Found Switched Off at Several Ambedkar University Exam Centres Secret Flying Squad Formed
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में कई केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। इनमें संदिग्ध गतिविधि भी भी मिली है। ऐसे संदिग्ध गतिविधि वाले केंद्रों पर औचक जांच के लिए गोपनीय सचल दल बनाया है। ये दल जांच करके रिपोर्ट बनाएंगे, इसके आधार पर कार्रवाई तय होगी।
Trending Videos

विश्वविद्यालय के स्नातक में बीए, बीकॉम, बीएससी और परास्नातक की एमए, एमकॉम और एमएससी की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। परीक्षा 24 मई तक चलेंगी। सचल दल परीक्षा वाले दिन औसतन 8-10 केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट दे रहे हैं। इनमें कई ऐसे कॉलेज हैं, जिनमें परीक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरे बंद हुए, या फिर अन्य गड़बड़ी की गई। कुछ में कक्ष निरीक्षक और परीक्षार्थियों की संदिग्ध गतिविधि भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलेजों की सूची बनाई गई है, इनमें जांच के लिए गोपनीय सचल दल बनाया है। ये परीक्षा के दिन औचक निरीक्षण करेगा, केंद्र की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन कार्रवाई की रिपोर्ट बनाकर राजभवन को भेजेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन सख्ती बरत रहा है। 6 केंद्र निरस्त भी कर दिए हैं। कई परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे संचालित नहीं मिले, या फिर बार-बार संपर्क टूट रहा है। कक्षों में भी कक्ष निरीक्षक-परीक्षार्थियों की गतिविधि संदिग्ध मिली है। सचल दल के आने पर अफरा-तफरी की स्थिति भी मिली है। इन केंद्रों की गोपनीय सचल दल से जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई तय होगी।



 

सामूहिक नकल पर छह परीक्षा केंद्र हो चुके हैं निरस्त
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सामूहिक नकल करने पर आगरा और मथुरा के छह परीक्षा केंद्र निरस्त किए जा चुके हैं। इसमें मथुरा के चार और आगरा के दो कॉलेज हैं। मथुरा के आरएसएस पीजी कॉलेज बल्देव, एसबीएस कॉलेज फालोन छाता, एसजीएल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी गोवर्धन, एसजीएल गर्ल्स कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी गोवर्धन, जगनेर के श्री सुरेश चंद्र शर्मा डिग्री कॉलेज और खेरागढ़ के राम हरि महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र निरस्त हो चुके हैं। कई पर पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा हो रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed