{"_id":"6a2239302036a2db660bfdcb","slug":"cm-yogi-s-etmadpur-rally-postponed-work-begins-on-grand-ahilyabai-holkar-statue-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी नहीं आएंगे एत्मादपुर, इसलिए टाल दी गई यहां होने वाली जनसभा; अब नई तिथि का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी नहीं आएंगे एत्मादपुर, इसलिए टाल दी गई यहां होने वाली जनसभा; अब नई तिथि का इंतजार
Fri, 05 Jun 2026 08:19 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 05 Jun 2026 08:19 AM IST
सार
एत्मादपुर के मॉडल स्कूल में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा फिलहाल स्थगित कर दी गई है और नई तिथि का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की विशाल प्रतिमा स्थापना के लिए 350 मीटर भूमि का चयन कर निर्माण संबंधी कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर के मॉडल स्कूल में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित जनसभा फिलहाल टाल दी गई है। अब नई तिथि तय होने के बाद ही कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के निर्देश पर एसडीएम सुमित कुमार सिंह ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रस्तावित मूर्ति के लिए स्थान चयन कर लिया गया। केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ स्थल का भौतिक निरीक्षण भी किया। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कारण एत्मादपुर में मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि नई तिथि तय होते ही जनसभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर की विशाल मूर्ति स्थापित करने के लिए स्थान चयन कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान दिगंबर सिंह धाकरे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महावीर सिंह बघेल, पालिकाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुशवाहा, हरिओम बघेल, पूर्व पालिकाध्यक्ष बीना धनगर, मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्वदेश बघेल, राजदीपक गुप्ता, डीपी सिंह, बनवारी लाल, डॉ. हरवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह और डॉ. आशीष बघेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
मूर्ति के लिए 350 मीटर भूमि चयनित
एसडीएम सुमित कुमार सिंह ने बताया कि एत्मादपुर नगर पालिका क्षेत्र में हाईवे किनारे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति स्थापना के लिए 350 मीटर भूमि का चयन किया गया है। नगर पालिका को निर्देशित कर चयनित स्थल पर खुदाई कार्य भी शुरू कर दिया गया है।