{"_id":"57fa9fda4f1c1b675228e6be","slug":"dostana","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पहुंचा युवती और किशोरी का ‘दोस्ताना’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने पहुंचा युवती और किशोरी का ‘दोस्ताना’

Updated Mon, 10 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग शुरू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मंटोला क्षेत्र में समलैंगिक रिश्ते का मामला थाने पहुंचा है। क्षेत्र की एक युवती और उसकी पड़ोसी किशोरी एक-दूसरे को पति-पत्नी मान चुकी हैं। दोनों का कहना है कि एक -दूजे के बिना नहीं रह सकती हैं। लेकिन नाबालिगलड़की की मां ने युवती और उसके भाई के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण का केस दर्ज करा दिया था। पुलिस ने दोनों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले बिचपुरी ब्लाक में भी ऐसा ही मामला महिला थाना में पहुंचा था। यहां महिला टीचर और छात्रा के बीच समलैंगिक रिश्ते हो गए थे।
पुलिस ने बताया कि किशोरी को आश्रय गृह भेजा गया है। उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। उसने मां-बाप के साथ जाने से इनकार कर दिया। उसका कहना है कि वे दोनों सहेलियां हैं, एक -दूसरे को पति-पत्नी मान चुकी हैं। इसमें वह पति की भूमिका में है। जेल भेजी गई 19 वर्षीय युवती को वह अपनी पत्नी मानती है। उसने उसकी गिरफ्तारी का विरोध किया।
उधर, पुलिस ने बताया कि दोनों में करीब एक साल से दोस्ती है। इसी दौरान उनमें समलैंगिक रिश्ते बन गए। परिवारवालों को पता चला तो उन्होंने मिलने जुलने पर पाबंदी लगा दी। इससे परेशान होकर दोनों भाग निकलीं। 16 वर्षीय किशोरी की मां ने थाना में केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
बता दें, इससे पहले बिचपुरी ब्लाक का एक ऐसा ही मामला महिला थाना में आया था। यहां महिला टीचर और छात्रा के बीच समलैंगिक रिश्ते हो गए थे। टीचर ने छात्रा को भड़का दिया था। वह अपने परिवार से अलग होकर टीचर के साथ ही रहने लगी थी। उसने परिवार के खिलाफ महिला थाना में शिकायत भी कर दी थी। पुलिस ने दोनों को थाना बुलाया। यहां हंगामा हो गया था।