सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DBRAU Issues Notices to 100 Colleges; Rs 50,000 Fine if Practical Marks Are Not Uploaded by June 28

UP: आगरा विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला, इन कॉलेजों के छात्र नहीं हो सकेंगे दीक्षांत समारोह में शामिल; जानें वजह

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 25 Jun 2026 12:54 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने प्रायोगिक परीक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड नहीं करने वाले 100 कॉलेजों को नोटिस जारी कर 28 जून तक का अंतिम मौका दिया है। तय समय तक अंक अपलोड नहीं करने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा और संबंधित कॉलेजों के छात्र दीक्षांत समारोह में भी शामिल नहीं हो सकेंगे।

विज्ञापन
DBRAU Issues Notices to 100 Colleges; Rs 50,000 Fine if Practical Marks Are Not Uploaded by June 28
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने 100 कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। इन कॉलेजों ने अभी तक प्रायोगिक परीक्षा के अंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। इन कॉलेजों को 28 जून तक मौका दिया है। इसके बाद इनके छात्रों को दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं किया जाएगा। 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगेगा।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कई कॉलेजों ने नई शिक्षा नीति के स्नातक के द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर और परास्नातक द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा के अंक नहीं जमा किए हैं। इनको अंक अपलोड करने के लिए अंतिम बार मौका दिया जा रहा है। ये 28 जून तक अंक अपलोड कर सकते हैं। दीक्षांत समारोह में भी संबंधित कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल नहीं हो सकेंगे। इसके बाद 50 हजार रुपये जुर्माना लगेगा। ऐसे सभी कॉलेजों की रिपोर्ट राजभवन भी भेजी जाएगी। इस संदर्भ में परीक्षा समिति की बैठक में भी निर्णय लिया जा चुका है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed