सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Farmers to Get Subsidy of Up to Rs 11.80 Lakh Under Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana

UP के किसान ध्यान दें: 10 गायों के साथ खोलें छोटी डेयरी, सरकार दे रही 11.80 लाख रुपये, 21 जुलाई तक करें आवेदन

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 25 Jun 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश सरकार की मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को 10 स्वदेशी गायों की उच्च तकनीक डेयरी इकाई स्थापित करने पर अनुदान दे रही है। इच्छुक किसान 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर अनुदान और बैंक ऋण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
 

UP Farmers to Get Subsidy of Up to Rs 11.80 Lakh Under Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
गाय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 स्वेदशी गो पालन को बढ़ावा देने और किसानों समृद्ध बनाने के लिए मिनी नंदिनी योजना कृषक समृद्धि योजना चलाई जा रही है। इसके संचालन के लिए सरकार किसानों को अनुदान और बैंक से ऋण की सुविधा उपलब्ध करा रही है। जिले में छह डेयरी लगाने का लक्ष्य है।

सरकार द्वारा 50 प्रतिशत मिलेगा अनुदान
योजना के अंतर्गत गो-पालकों को सशक्त बनाने के लिए 10-10 गायों की क्षमता वाली डेयरी यूनिट स्थापित की जाएंगी। दुग्ध उत्पादन क्षमता अधिक होने के कारण इन डेयरियों में केवल गिर, थारपारकर और साहीवाल जैसी उच्च गुणवत्ता वाली स्वदेशी नस्लों को ही पाला जाएगा। एक डेयरी यूनिट की कुल लागत लगभग 23.60 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें से योगी सरकार द्वारा 50 प्रतिशत (11.80 लाख रुपये) का अनुदान दिया जाएगा। शेष 50 प्रतिशत धनराशि में 35 प्रतिशत बैंक ऋण और 15 प्रतिशत मार्जिन मनी शामिल है। यदि लाभार्थी सक्षम है और ऋण नहीं लेना चाहता है, तो वह पूरी 50 प्रतिशत पूंजी अपने पास से भी लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छुक पशुपालक ऑनलाइन करें आवेदन
योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक पशुपालक 22 जून से 21 जुलाई तक विभागीय वेबसाइट nandbanadugdhmission.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे प्रमुख शर्त यह है कि लाभार्थी के पास कम से कम एक एकड़ स्वयं की भूमि होनी चाहिए। इसमें से 0.2 एकड़ भूमि पर निर्धारित मानक व मानचित्र के अनुसार डेयरी स्थापित की जाएगी और शेष 0.8 एकड़ भूमि पर गायों के लिए हरा चारा उगाया जाएगा।
 
विज्ञापन

आगरा में कुल छह डेयरी यूनिट होगी स्थापित
इस योजना के संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. डी.के. पांडेय ने बताया कि पशुपालकों की आय में वृद्धि और स्वदेशी गो-पालन को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना बेहद लाभकारी है। जनपद में कुल छह डेयरी यूनिट स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें प्रति डेयरी यूनिट 23.60 लाख रुपये में से 11.80 लाख रुपये  प्रति डेयरी अनुदान मिलेगा। यदि हमें निर्धारित लक्ष्य छह से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो पूरी पारदर्शिता बरतते हुए ई- लॉटरी सिस्टम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed